अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, पंजाब ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बैटिंग; प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव

9da6f0f6151449cacdc5dfe3204c160e1779543062003143 original


‘करो या मरो’ के मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बैटिंग करने उतरेगी. पंजाब को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रखने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा. वहीं ऋषभ पंत की लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. आज दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हुए हैं. अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ ने डेब्यू का मौका दिया है.

क्या बोले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर?

टॉस के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमने दो बदलाव किए हैं. मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाक टीम में वापस आए हैं. माहौल काफी उत्साहजनक है, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए करो या मरो का मैच है. हम पहले कभी ऐसी स्थिति में नहीं रहे हैं और लड़के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.”

क्या बोले लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत?

टॉस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. यह विकेट गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही तरह से क्रिकेट के लिए अच्छा है. यह बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन विकेटों में से एक है, इसलिए यह एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है. हमने दो बदलाव किए हैं. अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी टीम में शामिल हुए हैं. यह सीजन काफी मुश्किल रहा है, लेकिन साथ ही टीम और व्यक्तिगत रूप से भी हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है. मैं फैंस से माफी मांगना चाहूंगा, वे पूरे उत्तर प्रदेश से आए हैं. हमारे लिए यह समय कठिन रहा है, लेकिन आज हम अपना 100% देंगे.”

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन- जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान

यह भी पढ़ें-

आज लखनऊ से जीती पंजाब, फिर भी प्लेऑफ में नहीं कर पाएगी क्वालीफाई, जानें क्या है समीकरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *