Karnataka Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर कई तरह की भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की जाती है. वहीं इस बार सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल कर्नाटक सरकार ने राज्य के सरकारी, प्राथमिक और हाई स्कूल में 15,000 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है. राज्य कैबिनेट ने कर्नाटक एजुकेशन सर्विसेज स्पेशल रूल्स फॉर रिक्रूटमेंट टू सर्टेन टीचिंग पोस्ट्स 2026 को मंजूरी देकर भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है.
अब स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग जल्द ही भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. राज्य सरकार के अनुसार यह भर्ती लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए की जा रही है. शिक्षा विभाग को निर्धारित भर्ती नियमों के तहत पूरी चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का कहना है कि नियमित भर्ती होने तक स्कूलों में गेस्ट टीचर के जरिए व्यवस्था चलाई जा रही थी, लेकिन अब स्थायी नियुक्तियां की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
किन क्षेत्रों में कितने पदों पर होगी भर्ती?
सरकार की ओर से जारी स्वीकृत पदों के अनुसार 15,000 पदों को दो क्षेत्र में बांटा गया है. इनमें 6,967 पद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए और 8,033 पद गैर कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए स्वीकृत किए गए हैं. कर्नाटक कल्याण क्षेत्र के पदों में ग्रेजुएट प्राइमरी टीचर के 3,328 पद, असिस्टेंट मास्टर के 2,214 पद, प्राइमरी स्कूल टीचर के 800 पद, फिजिकल एजुकेशन टीचर के 425 पद और कंप्यूटर साइंस टीचर के 300 पद शामिल है. वहीं गैर कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के पदों में ग्रेजुएट प्राइमरी टीचर के 5,272 पद, असिस्टेंट मास्टर के 2,286 पद प्राइमरी स्कूल टीचर के 100 पद, फिजिकल एजुकेशन टीचर के 175 पद, कंप्यूटर साइंस टीचर के 200 पद शामिल है.
जल्दी जारी होगा नोटिफिकेशन
स्कूल शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने बताया कि कर्नाटक ने पहले शिक्षक भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर काम किया है, जिसके कारण नियमित भर्ती में कुछ समय लगा. अब कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम भर्ती की सूचना जल्द जारी की जाएगी और पात्र अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि विभाग को निर्धारित भर्ती नियमों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियुक्तियां जल्द से जल्द की जा सके.
अब तक गेस्ट टीचर से चल रही थी व्यवस्था
सरकार के अनुसार राज्य के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए अस्थायी तौर पर गेस्ट टीचर की नियुक्ति की गई थी. हालांकि यह केवल अंतरिम व्यवस्था थी. अब नियमित शिक्षकों की भर्ती के जरिए रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI