बतौर गेंदबाज टेस्ट में केमार रोच का ‘तिहरा शतक’, केंसिंग्टन ओवल में किया जाएगा सम्मानित

23607ad56390efeac984dd1c6f2adeea1784601118200130 original


वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान टेस्ट में 300 विकेट के आंकड़े को छुआ. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित करने का फैसला लिया है.

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को केंसिंग्टन ओवल में वनडे सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा, जिसके इनिंग्स ब्रेक के दौरान यह कार्यक्रम होगा, जिसमें रोच की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए सीडब्ल्यूआई के साथ बारबाडोस सरकार और बारबाडोस क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

रोच हाल ही में वेस्टइंडीज के पांचवें और बारबाडोस के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टेस्ट में 300 विकेट का खास मुकाम हासिल किया है. यह उपलब्धि हासिल करते हुए केमार रोच उन कैरेबियाई महान गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें कर्टनी वॉल्श (519), सर कर्टली एम्ब्रोस (405), मैल्कम मार्शल (376) और लांस गिब्स (305) शामिल हैं.

इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका

सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष किशोर शैलो ने कहा, “दो दशकों से ज्यादा समय से, केमार ने शानदार ढंग से वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है. जब भी उन्होंने मैरून कैप पहनी है, उन्होंने असाधारण कौशल, जज्बा और दृढ़ संकल्प दिखाया है. वह कैरेबियाई क्रिकेट के बेहतरीन एम्बेसडर रहे हैं और युवा तेज गेंदबाजों की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से इस पीढ़ी के एक ऐसे खिलाड़ी को देखकर खुशी हो रही है, जिनकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण योगदान ने उन्हें हमारे खेल के दिग्गजों के बीच सही जगह दिलाई है. मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से इस शानदार उपलब्धि के लिए केमार को एक बार फिर दिल से बधाई देता हूं. यह सम्मान उन्हें पूरी तरह से मिलना चाहिए था और यह वेस्टइंडीज क्रिकेट पर उनके गहरे प्रभाव को दिखाता है.”

केमार रोच ने साल 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने अपने शानदार कंट्रोल, लेट मूवमेंट और लगातार सटीक गेंदबाजी के दम पर खुद को बॉलिंग अटैक का मुख्य खिलाड़ी साबित किया. रोच ने 89 टेस्ट मुकाबलों में 26.83 की औसत के साथ 300 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 12 बार ‘फाइव विकेट हॉल’ का कारनामा भी शामिल है. रोच एक बार मैच में 10 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *