टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए

424971cac3682c6344dc6c6f0822d4a517804761786481209 original


आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा. इंग्लैंड और वेल्स इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी करेंगे. महिला टी20 विश्व कप 2026, 20 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है. मुकाबले से पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के चयन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. 

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम महिला टी20 विश्व कप में अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट है तथा वह इससे पहले दो अभ्यास मैच का उपयोग कुछ और संयोजन आजमाने तथा राधा यादव और भारती फुलमाली जैसी खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए करेगा. 

भारत महिला टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने के लंबे इंतजार को खत्म करने की उम्मीद से इंग्लैंड पहुंचा है लेकिन वह मेजबान इंग्लैंड से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 2-1 से हार गया जिससे आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले उसकी तैयारियों को झटका लगा. 

यह भी पढ़ें- 90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास 

हरमनप्रीत ने अंतिम एकादश पर कहा, ‘मेरा मानना है कि हम अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं. मुझे लगता है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. विश्व कप से पहले हमें दो अभ्यास मैच खेलने हैं जिनमें हम अन्य संयोजनों को आजमाने के बारे में सोच सकते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘राधा तो टीम में हैं ही.उसने डब्ल्यूपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और वह भी पूरी तरह से तैयार है. उसके अलावा भारती फुलमाली ने भी मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि हम अभ्यास मैचों में उन्हें पर्याप्त मौका देंगे.’

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी

 बता दें कि भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *