फिल्म हनुमान अंश दर्शकों का दिल जीत रही है. हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. इस फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं, जो महज 21 साल की हैं. अनुप्रिया नागर ने अपनी पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अपनी तीन साल की कमाई और बचाए हुए पैसे लगा दिए. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने वाली अनुप्रिया को ज्यूरिख में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन 2025 में वो भारत लौट आईं और बाद में फिल्म से को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ गईं. अब उन्होंने फिल्म बनाने को लेकर और इसके सीक्वल पर बात की है.
अनुप्रिया नागर का खुलासा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उम्र बस एक नंबर है. मेरा पूरा ध्यान महाराज जी (नीम करौली बाबा) की कहानियों को जेन जी तक पहुंचाने पर था. हमें ऐसी चीजो के बारे में विदेशियों से पता चलता है. मुझे भी उनके बारे में एक विदेशी से ही पता चला था और भारत का युवा होने के नाते, मुझे इस बात की शर्मिंदगी महसूस हुई कि मुझे उनकी कहानी के जरिए उनके बारे में पता नहीं चल रहा था.’

पार्ट-टाइम जॉब की कमाई का पैसा फिल्म में लगाया
अनुप्रिया नागर के लिए ‘हनुमान अंश’ को सपोर्ट करने का मकसद कभी भी पैसे कमाना नहीं था. उन्होंने कहा, ‘ये एक ऐसा रिस्क था जो मैं उठाना चाहती थी. मैंने ये पैसा UK में पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम जॉब करके कमाया था. जब मेरी जिंदगी के एक बहुत अच्छे मोड़ पर महाराज जी से मुलाकात हुई, तो मैं बस इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थी. मुझे नहीं पता था कि मैं क्या योगदान दे सकती हूं क्योंकि मैंने पहले कभी फिल्ममेकिंग नहीं की थी, लेकिन मैं इसमें अपना सब कुछ लगाने को तैयार थी. उस समय प्रोजेक्ट को कुछ इन्वेस्टमेंट की जरूरत थी, इसलिए मैंने कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है, मैं वो देने के लिए तैयार हूं.’

ये भी पढ़ेंः अली गोनी संग ब्रेकअप की खबरों पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हर चीज…’
पिता रहते थे चिंतित
उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता काफी परेशान रहते थे. वो कहते थे तुम्हें फिल्म बनाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और तुम जानती हो कि ये इंडस्ट्री कैसी है. तुम अभी बहुत छोटी हो. लेकिन जब मैंने उन्हें बताया कि मैं एक महान संत पर फिल्म बना रही हूं और उन्हें कहानी सुनाई, तो वे मान गए. वे हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे. सच कहूं तो, मुझे लगता है कि वे फिल्म का मुझसे भी ज्यादा प्रमोशन करते हैं.’
सीक्वल पर लगी मुहर
बता दें, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के आखिर में सीक्वल का हिंट दिया गया है और अब अनुप्रिया नागर ने भी इसके कंफर्म कर दिया है. अनुप्रिया ने कहा, ‘महाराज जी ने हमें बहुत कुछ दिया है, इसलिए सीक्वल बनाना ही होगा.’

उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाने का प्लान था. अनुप्रिया के मुताबिक, अगर यही फिल्म 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जाती, तो शायद इसका अंदाज वैसा नहीं रहता. उन्होंने कहा कि कम बजट की वजह से फिल्म में जो सादगी आई, उसे सीक्वल में भी बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.
फिल्म का कलेक्शन
बता दें कि सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 30वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 117.40 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया और इसकी नेट कमाई 99.38 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ेंः हार्दिक पांड्या संग लिंकअप पर अमीषा पटेल का टूटा सब्र, कहा- ‘सच में रोमांटिक था… ‘