अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया

10611fee5ae418fdad32d235ec99a7af1784651445317587 original


महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पोस्ट में सर्जरी और आईसीयू की बात की. उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई है. हालांकि, ऐसा नहीं था. अमिताभ बच्चन ने अब खुद इस पर रिएक्ट किया और बताया कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है. वो फीफा वर्ल्ड कप को लेकर पोस्ट था.

ये भी पढ़ें- The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी
वैरायटी से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने साफ कहा कि उनकी सर्जरी नहीं हुई है. अमिताभ ने कहा, ‘मैं ठीक हूं. मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई. लोगों ने मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया. मैं एग्जाम्पल दे रहा था कि आईसीयू और सर्जरी के बाद का पीरियड कितना मुश्किल होता है जब आप घर आते हो और आपको उस डैमेज कंडीशन से डील करना पड़ता है. तो जब एक चैम्पियन हारता है तो सबसे मुश्किल समय वो ही होता है जब आपको इससे डील करना पड़ता है. मैं फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की हार को लेकर बोल रहा था. मेसी चैम्पियन हैं और वो हार गए. लोगों को लगा कि मैं अपनी बात कर रहा हूं और मेरी सर्जरी के बारे में सोच लिया.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Announcement: बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

अमिताभ ने पोस्ट में लिखा था, ‘हॉस्पिटल में सर्जरी और आईसीयू. काबिल डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में. फिर अस्पताल से छुट्टी मिलना और घर वापस आना. ये सबसे मुश्किल वक्त होता है. आप एक चैम्पियन होते हैं और फिर एक दिन आपको हार का सामना करना पड़ता है. ये सबसे मुश्किल दौर होता है.’

इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘खेल खत्म हो गया. पर काम चल रहा है.’ अमिताभ की इस पोस्ट के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे. हालांकि, अब अमिताभ ने ये साफ कर दिया है कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *