6 साल के अफेयर के बाद क्यों अलग हुए थे अर्जुन-मलाइका, अब सामने आई वजह

7f8ebfcf8997adf20a902984076e89c917887030131451064 original


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने डांस के साथ-साथ अपनी फिटनेस और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस का ध्यान खींचती हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद उन्होंने खुद से उम्र में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट किया था. दोनों करीब 6 साल तक रिश्ते में रहे, हालांकि फिर उनकी राहें अलग हो गई थीं. अब खुलासा हुआ है कि आखिर किस वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था?

6 साल तक चला था मलाइका-अर्जुन का अफेयर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता कभी काफी चर्चा में रहा था. क्योंकि मलाइका तलाकशुदा और एक बेटे की मां हैं और वो अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी भी हैं. दोनों कलाकारों ने दुनिया के सामने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी और अक्सर वो साथ में नजर आते थे.

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन का अफेयर एक वक्त पर इंडस्ट्री का हॉट टॉपिक हुआ करता था. हालांकि साल 2024 के अंत तक उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. इससे दोनों के ही चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था. उनके ब्रेअकप पर अब मशहूर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी ने बात की और ब्रेकअप की वजह बताई है.

6 साल के अफेयर के बाद क्यों अलग हुए थे अर्जुन-मलाइका, अब सामने आई वजह

इस वजह से अलग हुए थे अर्जुन-मलाइका

एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने बताया, ‘मुझे मेरे सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद थे. दरअसल अर्जुन शादी के लिए तैयार नहीं थे और मलाइका शादी करना चाहती थी. इस चीज को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. मेरा मानना है कि उनके ब्रेअकप की ये ही वजह थी.’

विकी ने आगे कहा, ‘दोनों एक दूसरे के प्यार में बहुत ज्यादा थे. मेरा मानना है कि अर्जुन को अब भी मलाइका से प्यार होगा. क्योंकि उनका प्यार सिर्फ टाइम पास के लिए नहीं था. उनका रिलेशन गहरा और बेहद सच्चा था. मलाइका, अर्जुन को उस वक्त बहुत पसंद करती थी और अब भी करती होगी. हालांकि हर चीज की एंडिंग हैप्पी नहीं होती.’

ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *