स्वरा भास्कर के बयान पर पलटवार, रामलीला कमेटी ने कहा- पहले सनातन के बारे में जानें फिर जुबान खोले

04f9da772d4d10f817f4ba47eb341dcc1788773382783587 original


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिर जाती हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. अब लव कुश रामलीला कमेटी ने उन्हें जवाब दिया है. लव कुश रामलीला कमेटी के प्रसीडेंटट अर्जुन ने कहा कि स्वरा को सनातन धर्म के बारे में पहले जानना चाहिए उसके बाद कुछ बोलना चाहिए.

क्या बोले अर्जुन कुमार?

लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने सनातन हिंदू धर्म के विरुद्ध लगातार बयानबाजी कर रहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को नसीहत देते हुए कहा अगर आपने सनातन संस्कृति को जानना है तो रामलीला का अवलोकन करें. प्रभु श्री राम, सीता, लक्ष्मण और रामायण से भारतीय मूल्यों को जानें. उसके बाद ही सनातन के बारे में अपनी जुबान खोले. 

बता दें कि लव कुश रामलीला कमेटी ने कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने मीडिया पर्सन से लीला में रावण, नारद मुनि और केवट का किरदार निभाने वाले फिल्मी कलाकारों से रूबरू कराया.

ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया रिएक्ट, बोले- अक्षय कुमार नहीं थे पहली च्वॉइस 

स्वरा ने क्या बयान दिया था?

स्वरा ने कहा था, ‘मैं पद्मावत देख रही थी, तभी मुझे जौहर सीन को देखकर लगा कि अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म मुझे क्या मैसेज दे रही है? मुझे कायर जैसा फील होता, कि मैंने अपनी इज्जत को बचाने के लिए सुसाइड नहीं की. आप हमारे जैसी सोसायटी को ये बताना चाहते हो, जहां रेप महामारी की तरह फैला हआ है. हम मारे सर्वाइवर्स को ये बताना चाहते हैं कि वो जीना डिजर्व नहीं करती हैं. अगर वो इज्जतदार और स्ट्रॉन्ग महिला होती तो उन्होंने सुसाइड कर लिया होगा? क्या हम ये बताना चाह रहे हैं कि रेप का मतलब किसी महिला की जिंदगी का अंत है. ये सीन बहुत दिक्कत वाला था.’

स्वरा को इस बयान के बाद बहुत ट्रोल किया गया था. ट्रोलिंग बढ़ने के बाद स्वरा ने सफाई भी दी थी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था.

ये भी पढ़ें- क्या बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट के खुलेंगे असली रंग? सना मकबूल के पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

स्वरा भास्कर ने दी थी सफाई

स्वरा ने कहा, ‘मेरा एक क्लिप वायरल हो रहा है. मैं एक इवेंट में गई थी, जहां मुझसे पूछा गया था कि संजय लीला भंसाली को मैंने ओपन लेटर क्यों लिखा था? तो मैंने जो जवाब दिया उसे गलत तरीके से अनुवाद किया गया. उसे झूठ बनाकर फैलाया गया और कहा जा रहा है कि मैंने रानी पद्मावती और जो बाकी महिलाओं ने जौहर किया था उन्हें कायर कहा. मैं ये साफ तरीके से कहना चाहती हूं कि मैंने बिल्कुल भी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा. या बाकी जो महिलाएं जिन्होंने जौहर किया वो कायर थीं. मैंने कहा कहा था कि जब मैं क्लाइमैक्स देख रही थी तो मुझे लगा कि भगवान न करे कि मैं अगर एक रेप विक्टिम होती तो मैं कायर महसूस करती कि मैंने अपनी जान नहीं दी. यानी मैं ऐसा महसूस करती कि रेप के बाद मैं जिंदा बच गई तो मैं कायर थी.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *