‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद बाबा खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, 2027 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड?

300ac37b65f0b30e6c903116394abdb517887745697271403 original


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. 10 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. फिल्म ने 30 दिनों में ही 100 करोड़ सिर्फ इंडिया में ही कमा लिए हैं. इसने ये सफर पहले दिन 10 लाख कमाकर शुरू किया था और अभी ये धुआंधार कमाई कर रही है. इसी बीच अब इसकी सफलता को देखते हुए एक और भक्ति फिल्म का ऐलान किया गया है. बाबा खाटु श्याम पर फिल्म बनाए जाने का ऐलान किया गया है.

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’ पर फिल्म बनने की जानकारी शेयर की है. अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और सिलेक्ट मीडिया बाबा खाटू श्याम की कहानी को लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के टाइटल का भी ऐलान कर दिया गया है. तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, फिल्म का टाइटल ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ है. 

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत 7 फिल्मों को पछाड़ा

सच्ची कहानी पर आधारित होगी फिल्म

फिल्म ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ सच्ची कहानी पर आधारित होगी, जिसमें श्री खाटू श्याम जी की कहानी दिखने के लिए मिलने वाली है. उन्हें लोग प्यार से श्याम बाबा भी कहते हैं और उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे खाटू श्याम जी का आशीर्वाद अनगिनत भक्तों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है.

2027 में रिलीज होगी फिल्म, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स?

इसके साथ ही बाबा खाटू श्याम जी पर बन रही फिल्म की रिलीज का भी ऐलान किया गया है. फिल्म को अगले साल यानी कि 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी तक डेट तय नहीं की गई है लेकिन शेयर की गई जानकारी में कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे भी रिवील किया जाएगा. साथ ही डायेक्टर, स्टार कास्ट और प्रोडक्शन तक के बारे में सारी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘चुंबक’ से ‘घमासान’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

‘हनुमान अंश’ बनी 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वहीं, बात की जाए बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई के बारे में तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 31 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 122.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ही ये 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने कॉकटेल 2 (104.53 करोड़) और ‘ओ रोमियो’ (83.35 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *