भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान तैयार, टीम का किया एलान; देखें कौन बना कप्तान

f758cff904d7265d42683fb35594a0e117888022824641364 original


जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार (07 सितंबर) को भारत के खिलाफ होने वाले इकलौते ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यह पहला मौका होगा कि जब भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने 04 सितंबर को बताया था कि भारतीय टीम जापान के खिलाफ मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को खेलेगी. 

बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया था कि भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए दोनों देशों की पुरुष टीमें एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी. सुजुकी कप का मुकाबला तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच के लिए जापान क्रिकेट ने केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

भारत के खिलाफ टी20 मैच के लिए 15 सदस्यीय जापान की टीम

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, जेक कुसुदा-नायरन, त्सुयोशी तकादा.

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग को 55 मैचों का अनुभव 

जापान के कप्तान केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 55 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 54 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.18 की औसत और 139.41 के स्ट्राइक रेट से 1871 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 114 रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत के खिलाफ मैच में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

भारतीय बोर्ड की रिलीज में बताया गया कि मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा. यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक बैठक में हुए समझौते से शुरू हुई. इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना और साथ ही 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखना है.

 

यह भी पढ़ें: ‘ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और…’, 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *