फेम मिलने के बाद बदले प्रियंका के तेवर! इवेंट में पहुंची 3 घंटे लेट

92f0ab8a08b91afb81d51869378d894e1788793318768587 original


एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वो जी टीवी के गणपति स्पेशल इवेंट को होस्ट करती हुई नजर आएंगी. हाल ही में जब शूट करने के लिए वो इवेंट पर पहुंची तो 3 घंटे देरी से आईं. सेट पर आने के बाद उनका मूड भी अच्छा नहीं था. काफी समय से मीडिया उनका इंतजार कर रही थी. मगर उसके बावजूद उन्होंने मीडिया के सामने आने से भी मना कर दिया. हालांकि, 3-4 घंटे बाद वो मीडिया के सामने आईं तो लेकिन उन्होंने बाइट्स देने से इंकार कर दिया है. 

‘नागिन’ के बाद बदले प्रियंका के तेवर?

प्रियंका चहर चौधरी जो हमेशा से ही खुशमिजाज इंसान हैं, जब भी मीडिया से मिलती है हंसी-मजाक करते उनसे बाते करती हुई नजर आती हैं. लेकिन सीरियल ‘नागिन’ के बाद उन्हें जो फेम मिल रहा है क्या उसकी वजह से अब बिहेवियर में बदलाव आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट की जर्नी के बीच दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल, ननद सबा के घर हुई चोरी

प्रियंका की करियर जर्नी
प्रियंका की  बात करें तो वो टीवी की चर्चित स्टार हैं. उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई के बा लोकल इवेंट होस्ट करने शुरू कर दिए थे. उन्होंने कई शोज में एंकरिंग की. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किए. 2019 में उन्होंने कलर्स टीवी के शो गठबंधन से करियर शुरू किया था. शो में वो सेजल पारेख के रोल में थी. इसके अलावा उन्होंने शो ये है चाहतें में कैमियो अपीरियंस दी.

2021 में उनके करियर में टर्निंग प्वॉइंट आया. उन्हें शो ‘उडारियां’ मिला. इस शो को रवि दुबे और सरगुन मेहता ने प्रोड्यूस किया था. शो में वो तेजो के रोल में थीं. इस शो को बहुत पसंद किया गया.

ये भी पढ़ें- साउथ ओटीटी रिलीज: क्राइम से कॉमेडी तक, इस हफ्ते ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाल

इसके बाद वो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आईं. शो में उन्हें बहुत पसंद किया गया. शो में वो सेकंड रनरअप बनी थीं. इसके बाद वो 2024 में ‘दस जून की रात’ और 2025 में ‘नागिन’ में दिखीं. नागिन मं उन्हें बहुत पसंद किया गया था. 
   

Input By : आकांक्षा कपिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *