‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ ‘शूरवीर’ गाना? म्यूजिक लेबल ने बता दिया सारा सच

0a2fea0e8d08514e6be347b914d0ca2d1788771100867209 original


‘मिर्जापुर द मूवी’  बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. हालांकि इसके एक गाना ‘शूरवीर’ परमिशन और कॉपीराइट विवाद में फंस गया था. लेकिन  इस गाने से जुड़े म्यूजिक लेबल ने एक बयान जारी कर सारे विवाद को खत्म कर दिया है. लेबल ने एक स्टमेंट जारी कर कहा है कि उन्होंने फिल्म मेकर्स को इस गाने के इस्तेमाल के लिए “ऑफिशियल लाइसेंस” दिया था.

शूरवीर’ गाने पर हुआ कॉपीराइट विवाद खत्म
बता दें कि रैपेरिया बालम (जिनका असली नाम अशोक बिश्नोई है) ने आरोप लगाया था कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनाने वाली कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उन्हें बताए बिना ‘शूरवीर’ गाने का इस्तेमाल किया था. रैपर के मुताबिक, फिल्म में इस गाने का इस्तेमाल एक ऐसे सीन के लिए किया गया जिसमें गैंगस्टर्स को महिमामंडित किया गया है. अब रैपर की बातों के जवाब में, गाने से जुड़े म्यूजिक लेबल ‘ट्रूपर रिकॉर्ड्स’ ने विवाद का जिक्र किए बिना एक क्लियरिफिकेशन जारी किया है.

क्लियरिफिकेशन मे लिखा गया है. “ट्रूपर रिकॉर्ड्स को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ में इस्तेमाल के लिए ‘शूरवीर’ गाना ऑफिशियली एक्सेल एंटरटेनमेंट को लाइसेंस किया गया था. फिल्म की रिलीज पर एक्सेल एंटरटेनमेंट और पूरी मिर्जापुर टीम को बधाई! ” म्यूजिक लेबल ने बयान में गाने का क्रेडिट भी शेयर किया, जिसमें रैपेरिया बालम को ‘शूरवीर’ का सिंगर और कंपोजर बताया गया हैं.

 

ये भी पढ़ें:‘बिना दर्शक के थिएटर में फिल्म हिट करा सकते हैं’, सोशल मीडिया को लेकर अदनान सामी का तीखा बयान

रैपेरिया बालम ने शूरवीर’ गाने पर क्या उठाई थी आपत्ति
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में रैपेरिया बालम ने कहा था कि वह “बहुत दुखी” हैं. उन्होंने वीडियो में कहा था,“आप में से कुछ लोग पूछ सकते हैं कि मेरा दिल क्यों टूटा है. आप कह सकते हैं कि मुझे खुश होना चाहिए क्योंकि मेरा गाना ‘मिर्ज़ापुर’ में है. लेकिन ‘मिर्जापुर’ की टीम ने मेरा गाना इस्तेमाल करने के लिए मुझसे इजाजत नहीं ली. उन्हें इजाजत किसने दी? मैंने तो बिल्कुल नहीं दी.”

उन्होंने आगे कहा था, “यह गाना महाराणा प्रताप जी को समर्पित है. हम इस गाने का इस्तेमाल फिल्म के विलेन की तारीफ करने के लिए कर रहे हैं. क्या यह सही है? अगर ‘मिर्जापुर’ की टीम मेरे पास आती और कहती, ‘रैपेरिया भाई, हम आपका गाना इस्तेमाल करना चाहते हैं,’ तो हम उन्हें 10 आइडिया देतेय लेकिन बिना इजाजत के गाना लेना सही नहीं है.”

 

 

शूरवीर’ के कॉपीराइट और लाइसेंसिंग प्रोसेस पर भी सवाल उठाए थे
उन्होंने आगे कहा था, “मुझे नहीं पता कि आपको ये राइट्स किसने दिए या आपने ये किससे लिए?  जिसने भी आपको ये अधिकार दिए हैं, मैं चाहूंगा कि आप उनसे पूछें क्या आपके पास कोई कॉपीराइट है?”

ये भी पढ़ें:- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने संडे को काटा गदर, ‘धमाल 4’ सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *