कैंसर ट्रीटमेंट की जर्नी के बीच दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल, ननद सबा के घर हुई चोरी

f3fb6ec311b8365d781fe3b6436870371788790176921587 original


एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को शो ‘ससुराल सिमर का’ से जानते हैं. इस शो में वो सिमर के रोल में थीं. इन दिनों दीपिका इमोशनल दौर से गुजर रही हैं. उन्हें कैंसर हैं. दीपिका की दो सर्जरी हो चुकी हैं. अब दीपिका की इम्यूनोथेरेपी चल रही है. दीपिका ने अब यूट्यूब पर एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में उन्होंने फैंस कमेंट्स पढ़ें हैं. इसी दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गईं.

दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल

फैंस के कमेंट्स पढ़ते हुए दीपिका कक्कड़ काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा, ‘आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू. मैं रोने लगी. आपका प्यार मुझे हिम्मत देता है. हां बिल्कुल हंसते-हंसते हमें अपनी सिचुएशन को हराना है. स्माइल करने का एक कारण ये भी है कि हम जब हंसते हैं तो हमारे घरवाले भी हंस लेते हैं. मैं सुपरवुमेन नहीं हूं. जिस दिन मैं भी ठीक नहीं होती हूं. उस दिन पूरा मैं बस बेड पर लेटी रहती हूं. क्योंकि उस दिन अपने शरीर में ताकत नहीं होती है. लेकिन जिस मैं थोड़ा भी ठीक फील करती हूं मैं उठती हूं और खुद को ठीक करती हूं और थोड़ा बहुत कुछ करने की कोशिश करती हूं.’

ये भी पढ़ें- साउथ ओटीटी रिलीज: क्राइम से कॉमेडी तक, इस हफ्ते ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाल

बता दें कि दीपिका को लिवर कैंसर है. उनकी दो बार सर्जरी भी हुई है. अब दीपिका हिम्मत जुटाकर खुद को ठीक रखने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने अपनी डायट को भी ठीक किया है. इसी के साथ उन्होंने वेटलॉस भी किया है. इस पूरी जर्नी में दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम उनके साथ रहे हैं. इस दौरान शोएब के पापा की भी तबीयत खराब हुई थी. वो कई दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे.

बता दें कि दीपिका अब थोड़ी बहुत कुकिंग भी करने लगी हैं. दीपिका को कुकिंग का बहुत शौक है. हालांकि, जब से वो बीमार हुई हैं, वो कुकिंग नहीं कर पा रही हैं. लेकिन जब भी उन्हें ठीक लगता है तो वो कुकिंग करती हैं. फैंस को उनकी कुकिंग वीडियोज काफी पसंद आते हैं.

ये भी पढ़ें- 31वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने तोड़े 8 फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड, ‘धुरंधर’-‘पुष्पा 2’-‘छावा’ को पछाड़ा

दीपिका की ननद के घर में चोरी

वहीं दीपिका की ननद सबा इब्राहिम के घर में भी चोरी हो गई है. दीपिका की ननद सबा यूट्यूबर हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके घर से सामान गायब हो रहा है. सबा ने बताया कि उनका ईयररिंग्स, रिंग्स, वॉच, पर्स और पैसे सब गायब हो गए हैं. कई दिनों से चीजें चोरी हो रही हैं. सबा ने कहा कि वो अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने वाली हैं. वीडियो में सबा काफी उदास-परेशान दिखीं.

दीपिका की पर्सनल लाइफ की बातकरें तो उन्होंने 2018 में शोएब से शादी की. दीपिका और शोएब की शादी शोएब के होमटाउन में हुई थी. दीपिका ने शोएब से शादी के लिए धर्म चेंज किया था. दीपिका को इस वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. अब दीपिका एक बेटे की मां हैं. उन्होंने बेटे का नाम रुहान रखा है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *