ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

9380210f408ad2dd820a647e8342128e17847281276481346 original


ITR Filing 2026: सोशल मीडिया पर एक भारतीय शख्स ने बताया कि उसने अब तक करीब 1 करोड़ रुपये का टैक्स भर दिया होगा. लेकिन फिर भी हाल ही में उसको कंपनी में हुए लेऑफ में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया आ ही है, कोई इस शख्स के लिए दुखी हो रहा है, तो कोई उसे सांत्वना दे रहा है.

क्या है पोस्ट?
दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट X पर एक मोहम्मद नौसथ नाम के एक युवक ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में युवक ने लिखा, ’14 साल के करियर में अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरे हैं. अब नौकरी से निकाला जा रहा है. सपोर्ट सिस्टम का कोई नामो-निशान नहीं है. धन्यवाद भारत.’ यो पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया है.

ये भी पढ़ें: Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर…

सोशल मीडिया रिएक्शन
इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी रिएक्शंस की बारिश होने लगी है. कई यूजर्स इस पोस्ट को लेकर शख्स को सांत्वना दे रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर अलग तरह की प्रतिक्रया दे रहे हैं. इस पोस्ट पर टैक्स और सरकारी सुविधाओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है. क्योंकि शख्स ने ये भी बताया कि उसे अभी पता चला है कि नौकरी छोड़ने पर मिलने वाला सेवरेंस पे भी टैक्स के दायरे में आएगा.

ITR 2026 की लास्ट डेट से पहले वायरल हुआ पोस्ट
ये पोस्ट ITR भरने की आखिरी तारीख से पहले वायरल हो गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई. कुछ लोगों का कहना था कि भारत में नौकरी जाने पर लोगों के लिए पर्याप्त सरकारी मदद नहीं है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि हर व्यक्ति को ऐसी स्थिति के लिए अपनी बचत और इमरजेंसी फंड तैयार रखना चाहिए.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ये बहस वाकई में कई सारे सवाल खड़े करती है. अगर इतना टैक्स भरने के बाद भी व्यक्ति को सुविधाएं ना मिलें तो ऐसा टैक्स भरने से क्या ही फायदा हो रहा है. हालांकि ऐसे समय में EPF, NPS और 80C जैसी टैक्स बचाने की योजनाएं भी लाभदायक साबित होती है.

ये भी पढ़ें: सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *