पाकिस्तान क्रिकेट में क्या चल रहा है? टीम के अंदर और सेलेक्शन कमिटी बदल देने से पाक क्रिकेट टीम का वर्तमान और भविष्य बदल जाएगा क्या? PCB के सामने ऐसे की बड़े सवाल थे, इसलिए उसने इंग्लैंड सीरीज के बीच में ही आधी टीम बदल डाली. इसी बीच सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा रहे मिसबाह उल हक ने इस्तीफा दे दिया था. PCB छोड़ने के बाद मिसबाह ने बोर्ड की पोल खोलकर रख दी है.
पाकिस्तान टीम की सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा रहे मिसबाह उल हक ने कड़वी सच्चाई बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में क्षेत्रीय और विदेशी कोचों में भेद किया जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकल यानी क्षेत्रीय कोचों की अधिक जांच-पड़ताल की जाती है और ज्यादा आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ता है.
पाकिस्तान क्रिकेट की खुल गई पोल
एक पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए मिसबाह ने कहा, “यह सच्चाई है कि पाकिस्तान क्रिकेट में लोकल और विदेशी कोच में भेद किया जाता है. विदेशी कोच की तुलना में यहां के क्षेत्रीय कोचों को ज्यादा जांच-पड़ताल और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है.”
मिसबाह ने कहा कि उन्हें विदेशी कोचों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पाक क्रिकेट का सिस्टम ऐसा बन चुका है कि विदेशी कोचों को एक अलग नजरिए से देखा जाता है. उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के कोच हमेशा सबके निशाने पर आ जाते हैं. वहीं जब टीम खराब प्रदर्शन करे तब विदेशी कोच को उतना लताड़ा नहीं जाता, जितनी लताड़ उसे मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: इस ट्राई सीरीज में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान! ICC ने बनाया प्लान
कॉस्मेटिक सर्जरी से नहीं बनेगा काम
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पाकिस्तान टीम 0-2 से पिछड़ रही है. 9 सितंबर से तीसरा टेस्ट शुरू होगा, उससे पहले PCB ने ऐसा कुछ कर दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान आगा समेत 7 खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया गया और 2 कोच भी साथ में नप गए. बोर्ड के इसी फैसले के बाद मिसबाह ने इस्तीफा देने का निर्णय किया था, क्योंकि बदलावों के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया था.
इन बदलावों पर मिसबाह उल हक ने कहा, “हमें डर और दबाव में आकर कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करनी चाहिए. हमें प्रदर्शन और परिस्थिति का आकलन करके फैसला लेना चाहिए कि भविष्य के लिए क्या सही होगा?” मिसबाह ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट की यही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि यहां डर और दबाव के मारे तुरंत एक्शन लेने की आदत है.
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया