‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आई है. फिल्म की हर गुजरते दिन के साथ कमाई बढ़ रही है. फिल्म ने 31वें दिन धमाका कर दिया है औक 8 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिकॉर्ड्स पर.
‘हनुमान अंश’ का 31वें दिन धमाका
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन 22.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म 7077 शोज मिले हैं और फिल्म को 73 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने इसी के साथ 8 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर के बयान पर पलटवार, रामलीला कमेटी ने कहा- पहले सनातन के बारे में जानें फिर जुबान खोले
31वें दिन की कमाई के मामले में इन फिल्मों को पछाड़ा
‘धुरंधर’- 12.75 करोड़
‘छावा’- 8 करोड़
‘उरी’- 5.66 करोड़
‘स्त्री 2’- 5.40 करोड़
‘धुरंधर 2’- 4.65 करोड़
‘महावतार नरसिम्हा’- 6.15 करोड़
‘पुष्पा 2’- 5.50 करोड़
‘तान्हाजी’- 3.45 करोड़
‘बाहुबली 2’- 3.16 करोड़
‘हनुमान अंश’ का टोटल कलेक्शन
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने टोटल 122.13 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 144.40 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म की शुरुआत बहुत स्लो हुई थी. पहले दिन फिल्म सिर्फ 10 लाख कमाए थे. पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ का बिजनेस किया था और फिल्म को 300-400 शोज मिले थे. वहीं दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म के शोज घटाकर 25-30 कर दिए गए. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख कमाए. फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म का जादू चला. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने धमाका किया और फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ की कमाई की. चौथे हफ्ते में तो फिल्म ने सरप्राइज कर दिया और 61 करोड़ का कलेक्शन किया. 29वें दिन फिल्म ने 10 करोड़, 30वें दिन 16.50 करोड़ और 31 वें दिन 22.75 करोड़ कमाए. फिल्म के शोज बढ़कर 7 हजार के करीब पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया रिएक्ट, बोले- अक्षय कुमार नहीं थे पहली च्वॉइस
2026 की आठवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
इसी के साथ फिल्म ने 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री ले ली है. फिल्म आठवें नंबर पर आ गई है. फिल्म ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ दिया है. आइए नजर डालते हैं 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्मों पर.
कोईमोई के मुताबिक, पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2’ है. फिल्म ने 1186.32 करोड़ कमाए. दूसरे नबंर पर ‘बॉर्डर 2’ है. फिल्म ने 326.76 करोड़ की कमाई की. तीसरे नंबर पर ‘भूत बंगला’ ने जगह बनाई है. फिल्म ने 199.23 करोड़ का बिजनेस किय. चौथे नंबर पर ‘धमाल 4’ है. फिल्म ने 177.92 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर पर ‘आवारापन 2’ है. इस फिल्म ने 155.86 करोड़ का बिजनेस किया.
छठे नंबर पर ‘टॉक्सिक’ हिंदी है. फिल्म ने 142.95 करोड़ का कलेक्शन किया. सातवें पर ‘वेलकम टू द जंगल’ है. फिल्म ने 137.93 करोड़ कमाए. आठवें पर ‘हनुमान अंश’ है. इस फिल्म ने 122.13 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें पर ‘कॉकटेल 2’ है. फिल्म ने 104.53 करोड़ कमाए. दसवें पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ है. फिल्म ने 97.69 कमाए हैं. फिल्म अभी थिएटर में लगी है.
फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 2 घंटे 30 मिनट की है. इस फिल्म में पूर्णिमा तिवारी,शोभिनव सत्य, चंदन आनंद जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में शोभिनव ने लीड रोल प्ले किया है. वो नीम करौली बाबा के रोल में दिखे. वहीं फिल्म के गाने भी छाए हुए हैं.