ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से ‘पिट’ सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह

15f8fef0b4f7d55dffb0defb89c4dcb117847929396061400 original


हॉलीवुड के मशहूर एक्स कपल ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के बच्चों के बीच पिता के साथ रिश्तों में आई दूरी अब उनके फैसलों में भी नजर आने लगी है. हाल ही में उनकी छोटी बेटी विवियन मार्शलीन ने 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद अपने नाम से पिता ब्रैड पिट का सरनेम ‘पिट’ हटाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है.

नाम बदलने के पीछे क्या है वजह?
विवियन से पहले उनके भाई-बहन शाइलो, जहारा और मैडॉक्स भी अपने नाम से ‘पिट’ सरनेम हटा चुके हैं. इसके बाद एक बार फिर ब्रैड पिट और उनके बच्चों के रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विवियन और शाइलो ने कोर्ट में नाम बदलने की वजह को निजी मामला बताया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे कई सालों से चल रहे पारिवारिक विवाद और तनाव को वजह माना जा रहा है. 

ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह

तलाक और कानूनी लड़ाई के बाद बढ़ती गई बच्चों से दूरी
साल 2016 में ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के बीच एक प्राइवेट प्लेन में हुए विवाद के बाद दोनों का रिश्ता काफी खराब हो गया था. इसके बाद एंजेलीना ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी. इस घटना के बाद बच्चों और ब्रैड पिट के रिश्तों में भी दूरी आने की खबरें सामने आई थीं. 

ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 13: ‘धमाल 4’ की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

इसके अलावा तलाक के बाद दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी और प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे विवाद का असर बच्चों पर भी पड़ा और समय के साथ उनके पिता के साथ रिश्ते कमजोर होते गए. 

एक-एक कर बच्चों ने हटाया ‘पिट’ सरनेम
ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के छह बच्चे हैं. उनकी बेटी शाइलो ने 18 साल की उम्र में कानूनी तौर पर अपने नाम से ‘पिट’ हटाकर सिर्फ ‘जोली’ सरनेम अपना लिया था. वहीं, विवियन ने भी 18 साल की उम्र के बाद अपने नाम से ‘पिट’ हटाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है. ज़हारा और मैडॉक्स भी पहले से ही सार्वजनिक तौर पर ‘जोली’ सरनेम का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, बेटे पैक्स भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. 

ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह

बच्चों के फैसले से दुखी हैं ब्रैड पिट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों के इस फैसले से ब्रैड पिट काफी दुखी हैं. उनके करीबी लोगों का कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ सरनेम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि बच्चों से बढ़ती दूरी को दिखाता है. वहीं, एंजेलीना जोली के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह किसी के खिलाफ नहीं हैं और चाहती हैं कि परिवार पुराने विवादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़े.

ये भी पढ़ें:- छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *