Virat Kohli Snacks Birista: क्रिकेट जगत में जब भी फिटनेस पर बात होती है, तो विराट कोहली का नाम जरूर लिया जाता है. फिटनेस के साथ कोहली की डाइट भी चर्चा का विषय रहती है. पूरी तरह से वीगन हो चुके किंग कोहली IPL 2026 के बीच एक डब्बे से कुछ खाते हुए नजर आए थे. कोहली कुछ स्नैक्स के रूप में खा रहे थे.
तस्वीर देखकर लगा कि कोहली किसी तरह का चिप्स खा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था. उनके डब्बे में कुछ देसी स्नैक्स था, जो आप भी खा सकते हैं. यह बहुत ही सस्ता स्नैक्स है. तो आइए जानते हैं कि कोहली का फेवरेट स्नैक्स क्या है और वह क्या खा रहे थे.
विराट कोहली का स्नैक्स
खाते हुए कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिसको लेकर लोगों का कहना है कि कोहली कोई फैंसी स्नैक्स नहीं बल्कि तली हुई प्याज खा रहे थे. इसे अंग्रेजी में बिरिस्ता (Birista) कहते हैं. यह ऐसा स्नैक्स है, जो एक आम इंसान भी खा सकता हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि कोहली के डब्बे में दिखने वाली चीज हूबहू बिरिस्ता जैसी दिख रही थी, लेकिन इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
बिरिस्ता खाने के फायदे
सर्च के जरिए जब पताया लगाया कि बिरिस्ता खाने से क्या फायदे होते हैं, तो पता चला कि इससे पाचन में सुधार आता है, इम्युनिटी बढ़ाती है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है, वजन नियंत्रण में मदद मिलती है, त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा होता है. यह जानकारी सर्च से मिली है, ऐसे में डायरेक्ट इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर होगा.
कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध
गौरतलब है कि कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. फिर मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
यह भी पढ़ें: टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल