सोनू निगम लेकर आ रहे ‘द रेवोल्यूशन टूर 2026’, म्यूजिक के 30 साल का जश्न

aeaa569b718c2642a88fa1bcff8e629117887817414651480 original


तीन दशक से अपनी आवाज से म्यूजिक लवर्स के दिलों पर राज कर रहे दिग्गज इंडियन सिंगर सोनू निगम अपने म्यूजिकल सफर के 30 साल पूरे होने का जश्न खास अंदाज में मना रहे हैं. सोनू निगम अब अपना मच अवेटेड ‘द रेवोल्यूशन टूर 2026’ नॉर्थ अमेरिका लेकर पहुंच रहे हैं.

इस ग्लोबल टूर की शुरुआत 21 अगस्त को अबू धाबी से हुई थी और अब इसका नॉर्थ अमेरिका लेग 29 अगस्त से अमेरिका और कनाडा में शुरू हो चुका है. इस टूर को भी लाइव इवेंट्स ऑर्गनाइज कर रहा है, जिसके ओनर कार्ल कलरा हैं. इंडियन डायस्पोरा और नॉर्थ अमेरिका में रहने वाले बॉलीवुड म्यूजिक लवर्स के लिए इस म्यूजिकल एक्सपीरियंस को खास तौर पर तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें:‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद बाबा खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, 2027 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड?

‘द रेवोल्यूशन टूर 2026’ सोनू निगम के ग्लोबल टूर का एक बड़ा पड़ाव है, जिसके तहत वह नॉर्थ अमेरिका के 12 शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं. टूर की शुरुआत 29 अगस्त को सैन जोस से हुई, जिसके बाद 30 अगस्त को लॉस एंजिल्स में कॉन्सर्ट हुआ.

इसके बाद 4 सितंबर को कैलगरी, 6 सितंबर को डेनवर, 11 सितंबर को अटलांटिक सिटी, 12 सितंबर को टोरंटो, 13 सितंबर को यूनियनडेल, 19 सितंबर को सिएटल, 20 सितंबर को वैंकूवर, 25 सितंबर को ह्यूस्टन और 26 सितंबर को डलास में सोनू निगम परफॉर्म करेंगे. टूर का समापन 27 सितंबर 2026 को वॉशिंगटन डीसी में होगा. अपनी खास आवाज और दमदार स्टेज प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम इस टूर में अपने कई आइकॉनिक बॉलीवुड गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे. इनमें ‘कल हो ना हो’, ‘साथिया’, ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘मैं अगर कहूं’, ‘तुमसे मिलके दिल का’, ‘संदेसे आते हैं’ और कई दूसरे पॉपुलर गाने शामिल हैं.

सेटलिस्ट में सोनू के तीन दशक लंबे म्यूजिक करियर की यादगार धुनों के साथ नॉस्टैल्जिया और उनकी खास लाइव परफॉर्मेंस की एनर्जी देखने को मिलेगी.

नॉर्थ अमेरिका वापसी को लेकर एक्साइटेड सोनू

नॉर्थ अमेरिका लौटने को लेकर सोनू निगम काफी एक्साइटेड हैं. पिछले तीन साल में यह उनका नॉर्थ अमेरिका का तीसरा टूर है. उनके लिए यह सफर इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इन शहरों में पहले भी परफॉर्म किया है और यहां के दर्शकों से उन्हें हमेशा जबरदस्त प्यार और एनर्जी मिली है.

शुक्रिया’ कहने का खास तरीका है ये टूर

अपने टूर के बारे में सोनू निगम ने कहा, “पिछले तीन साल में यह नॉर्थ अमेरिका का मेरा तीसरा टूर है और इस वजह से यह सफर मेरे लिए और भी खास है. मैंने इनमें से कई शहरों में पहले भी परफॉर्म किया है और देखा है कि दर्शक मेरे शो में कितना प्यार और एनर्जी लेकर आते हैं. लेकिन जब भी मैं वापस आता हूं, मुझे पहले से भी ज्यादा प्यार महसूस होता है. इस बार मैं चाहता हूं कि कॉन्सर्ट्स और बड़े हों और मेरे शो देखने आने वाले हर व्यक्ति के लिए सच में यादगार बनें.”

सोनू ने आगे कहा, “यह टूर मेरे लिए शुक्रिया कहने और अपने म्यूजिकल सफर के दौरान मिले सभी प्यार के लिए आभार जताने का एक तरीका भी है. यहां कुछ शहर जाने-पहचाने हैं, कुछ चेहरे जाने-पहचाने हैं और उनसे जुड़ी बहुत सारी यादें हैं, लेकिन साथ ही कुछ नया साथ मिलकर बनाने का एक्साइटमेंट भी है. मैं दोबारा स्टेज पर आने, सालों से हमारे साथ रहे इन गानों को गाने और एक बार फिर दर्शकों के साथ उस एनर्जी को महसूस करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

कार्ल कलरा के साथ पहली कोलैबोरेशन

इस टूर को लेकर बी लाइव इवेंट्स के फाउंडर कार्ल कलरा ने भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. सोनू निगम के साथ यह उनकी पहली कोलैबोरेशन है. कार्ल और उनकी टीम करीब एक साल से ‘द रेवोल्यूशन टूर’ के कॉन्सेप्ट और पूरे एक्सपीरियंस को डेवलप और डिजाइन करने पर काम कर रही है.

कार्ल कलरा ने कहा, “सोनू निगम के साथ यह मेरी पहली कोलैबोरेशन है और इसी वजह से यह टूर मेरे लिए खास है. हम करीब एक साल से ‘द रेवोल्यूशन टूर’ के कॉन्सेप्ट और इसके पूरे एक्सपीरियंस को डेवलप और डिजाइन कर रहे हैं. अब मैं इस विजन को नॉर्थ अमेरिका के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. हम चाहते हैं कि हर शो दर्शकों के लिए सच में यादगार बने.”

‘द रेवोल्यूशन टूर 2026’ को एक इमर्सिव लाइव एक्सपीरियंस के तौर पर तैयार किया गया है. इसमें पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ सोनू निगम के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों को शामिल किया गया है.  

टिकट्स ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध हैं और टूर को लेकर दर्शकों के बीच मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है. चाहे दर्शक सालों से सोनू निगम का म्यूजिक सुनते आ रहे हों या पहली बार उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखने जा रहे हों, ‘द रेवोल्यूशन टूर 2026’ उनके लिए एक यादगार म्यूजिकल ईवनिंग का वादा करता है.

यह भी पढ़ें: क्या बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट के खुलेंगे असली रंग? सना मकबूल के पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *