T20 वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच? नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल

b3f39e125ecb04aa896cd4fc405fb99e1780854571544975 original


महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण शुरू होने से पहले ही ऐतिहासिक बन चुका है. दरअसल 2026 में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब महिला टी20 वर्ल्ड कप में दुनिया के कुल 12 देश हिस्सा ले रहे हों. इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में यह विश्व कप टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा, जिसमें कुल 33 मैच खेले जाएंगे.

इस बीच सबकी नजरें भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर टिकी होंगी. चाहे पुरुष टीम खेल रही हो या महिला टीम, भारत-पाकिस्तान मैच का एक अलग ही रोमांच होता है. इस बार यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा. इसी के साथ यहां भारत के पूरे वर्ल्ड कप शेड्यूल पर भी नजर डाल लीजिए.

भारत का पूरा टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • 14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान (बर्मिंघम)
  • 17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड्स (लीड्स)
  • 21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैंचेस्टर)
  • 25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश (मैंचेस्टर)
  • 28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (लंदन)

भारत बनाम पाकिस्तान – हेड टू हेड

महिला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 2009 में की गई थी. अब तक 9 बार वर्ल्ड कप खेला जा चुका है, जिनमें भारत और पाकिस्तान का 8 बार आमना-सामना हुआ है. इनमें 6 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है और केवल 2 बार पाकिस्तान को जीत मिली है. जब 2024 के वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच हुआ, तब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटखनी दी थी.

वहीं महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास को उठाकर देखें तो अब तक भारत और पाकिस्तान की 16 बार टक्कर हुई है. यहां भी भारत का दबदबा रहा है क्योंकि 16 मैचों में 13 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम केवल 3 बार भारत को हरा पाई है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, विवादित बयान पर बवाल; ICC पर भी साधा निशाना

‘अगले 20 साल तक…’, टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *