
मोहित मलिक एक जाने-माने टीवी और फिल्म एक्टर हैं. मोहित मलिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में टीवी शो ‘मिली’ से की थी.

इसके बाद उन्होंने ‘जब लव हुआ’ (2006) और ‘बेटियां अपनी या पराया धन’ (2006-2007) जैसे शोज में काम किया. मोहित मलिक को शो ‘डोली अरमानों की’ से खूब पॉपुलैरिटी मिली.

‘डोली अरमानों की’ में उन्होंने सम्राट सिंह राठौर का नेगेटिव रोल प्ले किया था. इसके अलावा वो शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘फुल्वा’, और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ जैसे कई शोज में नजर आए.

टीवी शोज के अलावा मोहित मलिक ‘नचले वे विद सरोज खान’, डांस रियलिटी शो ‘नच बालीये 4’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा 8’ का भी हिस्सा रहे.

मोहित मलिक ने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि अब वो ‘मिर्जापुर’ में बिरजू लोहार का किरदार निभा कर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

फिल्म में बिरजू लोहार का बीना भाभी यानी रसिका दुगल संग पुराना कनेक्शन दिखाया गया है. दोनों के बीच इंटिमेट सीन्स भी देखने को मिलते हैं.

वहीं फिल्म में बिरजू लोहार और कालीन भैया के बीच गहरी दुश्मनी भी दिखाई गई है. मोहित मलिक की एक्टिंग की लोग खबू पसंद कर रहे हैं.
Published at : 07 Sep 2026 07:21 PM (IST)