ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी

68480e0049fdfbb381f6c9e31dfa8e351788780678654143 original


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है. टीम में स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी की वापसी हुई है. वहीं चोटिल होने की वजह से खूंखार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम की कमान नियमित कप्तान टेंबा बावुमा के हाथों में है. 

गेराल्ड कोएत्जी ने 2023 विश्व कप के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है और हाल के समय में चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में कुछ ओवर फेंके. वह अब पूरी तरह फिट दिख रहे हैं. 

रबाडा और बर्गर नहीं हैं टीम का हिस्सा

रबाडा के अलावा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर भी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं. नामीबिया में हुई ट्राई-सीरीज़ के लिए चुने गए लुथो सिपामाला को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर कर दिया गया. पिछली बार वनडे सीरीज खेलने वाली टीम से दक्षिण अफ्रीका ने प्रेनेलन सुब्रायन, रुबिन हरमन और डेवाल्ड ब्रेविस को बाहर रखा है. 

पहला वनडे नहीं खेलेंगे एडन मार्करम

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह भी कंफर्म किया है कि एडन मार्कराम केवल दूसरे और तीसरे वनडे में ही खेल सकेंगे. ट्रिस्टन स्टब्स, जो पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ हुए वनडे दौरे में नहीं खेले थे, अनुभवी डेविड मिलर के साथ टीम में वापसी कर चुके हैं. 

तीन मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. डरबन में पहला मैच खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 27 सितंबर को और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा. दिसंबर 2024 में पाकिस्तान की मेजबानी करने के बाद से दक्षिण अफ्रीका की यह पहली घरेलू वनडे सीरीज होगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम- टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन और केशव महाराज

यह भी पढ़ें- 

इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *