भारत और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है. सीरीज का मेजबान देश अफगानिस्तान होगा, लेकिन मुकाबले भारत की राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसका मतलब अफगानिस्तान अरुण जेटली स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान समझकर खेलने उतरेगा. यह पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान ने अपने घरेलू मैच भारत में खेले हैं.
BCCI के सहयोग ने अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की है. वह पहले भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में घरेलू मैदान उपलब्ध करवाता रहा है. साल 2015 में शुरू हुई दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की यह दोस्ती इस कदर आगे बढ़ चुकी है कि दिल्ली से पहले भारत के तीन अलग-अलग शहरों को अफगान टीम अपना घर बना चुकी है, जिनमें लखनऊ का इकाना स्टेडियम भी एक है. तो यहां जान लीजिए कि बीसीसीआई ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद करके उसे अपने स्टेडियम उपलब्ध करवाए हैं.
ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स उन सबसे पहले मैदानों में से एक था, जिसे भारत में अफगानिस्तान ने अपना घरेलू मैदान बनाया था. इस मैदान पर अफगानिस्तान टीम साल 2015 से अपने होम मैच खेलती आ रही है.
देहरादून
देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर अब तक कुल 9 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, ये सभी अफगानिस्तान के होम मैच रहे हैं. उसने यहां एक टेस्ट, 5 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं. हालांकि 2019 के बाद अफगानिस्तान टीम ने यहां कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन यह भारत में स्थित अफगान टीम के घरेलू मैदानों में से एक है.’
यह भी पढ़ें: PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, ‘ये मेरे लिए…’
लखनऊ
लखनऊ का इकाना स्टेडियम भी भारत में स्थित अफगानिस्तान के घरेलू मैदानों में से एक है. इस मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच 2019 में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. अफगान टीम इसके अलावा वनडे और टी20 मैचों में भी विदेशी टीमों को होस्ट कर चुकी है.
नई दिल्ली
भारत में मौजूद अफगानिस्तान टीम के घरेलू मैदानों की लिस्ट में नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम सबसे नया नाम है. अफगानिस्तान टीम ने इस मैदान पर 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह अपना घरेलू मैदान समझकर अरुण जेटली स्टेडियम में उतर रही होगी.
यह भी पढ़ें:
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज