मंगलवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी तूफान, ‘हनुमान अंश’ की भी रही धूम, ‘टॉक्सिक’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन

bd974646de940a01090595f4934d79d51788879939453209 original


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ऐसी फिल्में छाई हुई हैं जिनसे कोई उम्मीद नहीं थीं. इनमें ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ शामिल हैं. ये दोनों ही फिल्में टिकट विंडो पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं और हर दिन करोड़ों छाप रही हैं. वहीं दूसरी ओर, बड़े बजट वाली यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ दूसरे हफ्ते में ही बुरे हाल में पहुंच चुकी है. चलिए यहां इन फिल्मों के मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

मिर्जापुर द मूवी ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
पंकज त्रिपाठी और अली फजल सहित कई कलाकारों से सजी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के सिर्फ़ चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं मंगलवार को भी इसका डंका बजा.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 15.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 125.10 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा

टॉक्सिक ने दूसरे मंगलवार कितना किया कारोबार
यश की बड़े बजट और बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे सोमवार को ही ये लाखों में सिमट गई थी और 75 लाख ही कमा पाई थी. वहीं दूसरे ट्यूज्डे को भी इसकी कमाई में कोई तेजी नहीं देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 69  लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की नेट कमाई अब 247.19 करोड़ रुपये हो गई है.

इरुमुडी ने तीसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की इरुमुडी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है. हालांकि तीसरे मंडे इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी गई थी और इसने 2.40 करोड़ ही कमाए थे. वहीं अब तीसरे मंगलवार भी इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 170.95 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने पांचवें मंगलवार कितना कारोबार किया?
महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश पर हनुमान जी की ही कृपा बरस रही है. तमाम बड़ी फिल्मों के बीच भी ये रिलीज के पांचवें हफ्ते में  धाकड़ कमाई कर रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 33 दिनों की नेट कमाई अब 143.13 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-मोहनलाल की बेटी विस्मया की ‘थुडाक्कम’ की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *