दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेटी दुआ-पति रणवीर संग शेयर की क्यूट फोटोज

a182e762caf52ff3e5b30815a0ea5a7b1788877626038587 original


एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. वो प्रेग्नेंट हैं. दीपिका ने अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया है. फोटोज में वो पति रणवीर सिंह के साथ नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि पिक्चर में दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ भी नजर आ रही है. दुआ की क्यूट स्माइल देख फैंस उनकी नजर उतार रहे हैं. 

बता दें कि बटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर और दीपिका ने ये फोटोज शेयर की हैं. फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बेबी दुआ और हमारा दिल बहुत बड़ा हो गया है. आप लोगों के आशीर्वाद के लिए थैंक्यू.

दीपिका और रणवीर का फोटोशूट

दीपिका-रणवीर का ये फोटोशूट ब्लैक एंड व्हाइट है. रणवीर को व्हाइट कलर के कपड़ों में देखा जा सकता है. वहीं गुआ ने भी व्हाइट शर्ट और जींस पहनी होती है. वहीं दीपिका को व्हाइट कलर के नेट वाले टॉप और पैंट में देखा जा सकता है. फोटोज में रणवीर दुआ को गोद में उठाए दिखे और वहीं दीपिका दुआ पर प्यार लुटाती दिखी. दुआ की दो चोटी भी बनाई हुई थी. दीपिका और रणवीर की हैप्पी फैमिली वाली ये फोटोज वायरल हैं. सभी खुश और नए बेबी के वेलकम के लिए एक्साइटेड दिखे. रणवीर भी दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आए.

ये भी पढ़ें- तिग्मांशु धुलिया ने रिजेक्ट कर दी थी ‘धुरंधर’, बोले- कोई कहानी नहीं थी

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. उनकी शादी के वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हुए थे. 8 सितंबर 2024 को उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें- ‘गुजरात में क्यों?’ नेशनल अवॉर्ड के दिल्ली से मूव होने पर ‘रईस’ डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने किया सवाल

दीपिका-रणवीर की फिल्में 

दीपिका और रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो रणवीर को पिछली बार फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया था. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई थी. दोनों पार्ट्स में रणवीर हमजा के रोल में थे. वो इंडियन स्पाई बने थे, जो पाकिस्तान के ल्यारी जाता है. रणवीर सिंह की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था. अब रणवीर प्रलय में दिखेंगे. वहीं दीपिका की बात करें तो वो ‘किंग’ और ‘राका’ में नजर आएंगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *