नीट यूजी 2026 में अच्छी रैंक पाने के बाद ज्यादातर छात्रों की कोशिश सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट हासिल करने की होती है. लेकिन सिर्फ रैंक से यह तय नहीं होता कि किस कॉलेज में एडमिशन मिलेगा. कैंडिडेट की कैटेगरी, ऑल इंडिया कोटा, स्टेट कोटा, उपलब्धि सीटें और पिछले राउंड के क्लोजिंग रैंक जैसे कई फैक्टर सीट अलॉटमेंट में बड़ी भूमिका निभाते हैं. ऐसे में नीट यूजी 2026 के राउंड 1 काउंसलिंग का डेटा सामने आने के बाद अलग-अलग रैंक और कैटेगरी के हिसाब से सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई है. 10 हजार से 1 लाख तक रैंक वाले उम्मीदवारों के लिए भी सरकारी एमबीबीएस कॉलेज के ऑप्शन मौजूद है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नीट में 10 हजार से 1 लाख रैंक वालों को कहां एडमिशन मिल सकता है.
10 हजार से 1 लाख रैंक पर कॉलेज के ऑप्शन
सरकारी मेडिकल कॉलेज कोटा कैटेगरी नीट रैंक
सरकारी मेडिकल कॉलेज और सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ ऑल इंडिया ओबीसी 10,002
पं. रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बारीपदा ऑल इंडिया ओपन जनरल 10,004
डॉ. वैशम्पायन मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सोलापुर ऑल इंडिया ओपन जनरल 10,561
सरकारी मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग ऑल इंडिया ओपन जनरल 10,654
सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारां ऑल इंडिया ओपन जनरल 12,759
स्टेट मेडिकल कॉलेज सोसाइटी, फतेहपुर ऑल इंडिया ओबीसी 13,729
सरकारी मेडिकल कॉलेज, करौली ऑल इंडिया एससी 63,909
अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अगरतला ऑल इंडिया एससी 68,983
शेख-उल-हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर ऑल इंडिया एसटी 87,624
मालदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, मालदा ऑल इंडिया एससी 88,094
ओपन जनरल कैटेगरी में 10 हजार के आसपास ऑप्शन
ओपन जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 डेटा में पं. रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बारीपदा में 10,004 रैंक पर सीट अलॉट हुई. वहीं डॉ. वैशम्पायन मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सोलापुर में 10,561 और सरकारी मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग में 10,654 रैंक पर सीट मिली. सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारां में भी 12,759 रैंक पर ओपन जनरल कैटेगरी में सीट अलॉटमेंट हुआ है.
ये भी पढ़ें-SSC CBT परीक्षाओं में नया नियम, बिना परमिशन कंप्यूटर रीस्टार्ट करने पर कार्रवाई
OBC उम्मीदवारों के लिए भी ऑप्शन
ओबीसी कैटेगरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज और सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ में 10,002 रैंक पर सीट अलॉट हुई. इसके अलावा स्टेट मेडिकल कॉलेज सोसाइटी, फतेहपुर में 13,729 रैंक पर ओबीसी उम्मीदवार को सीट मिली.
SC और ST कैटेगरी में 1 लाख के आसपास भी मौके
एससी कैटेगरी में रैंक बढ़ने पर भी कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेज ऑप्शन में आते हैं. क्लोजिंग रैंक डेटा के अनुसार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज लुधियाना में 1,00,011 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागौर में 1,00,025 और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बदायूं में 1,00,034 तक रैंक के ऑप्शन दिए गए हैं. इसके अलावा नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना में 1,00,279 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बारां में 1,00,308 हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 1,00,310 और कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हुबली में 1,00,347 तक की क्लोजिंग रैंक दी गई थी.
ये भी पढ़ें-J&K में भूख हड़ताल क्यों कर रहे मेडिकल इंटर्न, जानें क्या है उनकी प्रमुख मांगें?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI