चाकू किचन में सब्जियां और जिन चीजो के लिए बना है उनके लिए काम आए तो ठीक है, लेकिन आगे किसी को चोट पहुंचा दे तो यह गंभीर बात हो सकती है. हाल ही में जयपुर के आमेर में चाकू से हमले के बाद एक टूरिस्ट गाइड की मौत का मामला सामने आया है जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद आप सोच सकते हैं कि चाकू लगने के बाद मौत का खतरा भी रहता है. चाकू का लगना सिर्फ घाव की जगह पर निर्भर नहीं करता, बल्कि चोट कितनी गहरी है, अंदर कौन-सी नस या अंग पर लगी है. कितना खून बहा है, इन चीजों पर भी निर्भर करता है. इसलिए चाकू से लगी किसी भी गंभीर चोट में तुरंत डॉक्टर की मदद लेना जरूरी होता है.
चाकू की चोट को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी
चाकू से लगी चोट को सिर्फ बाहर दिखाई देने वाले घाव से नहीं पहचानना चाहिए. घाव छोटा होने के बावजूद अंदरूनी हिस्से में गंभीर नुकसान या ज्यादा खून बहा सकता है. चोट कितनी गहरी है और शरीर के अंदर कोनसा अंग प्रभावित हुआ है, ये चाकू लगने पर बाहरी चौट को देखने पर ध्यान नहीं पड़ती. इसलिए चाकू लगने के बाद अगर व्यक्ति को चक्कर आए या असहज महसूस हो , तब चोट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
शरीर के इन हिस्सों में चोट लगना हो सकता है ज्यादा खतरनाक
चाकू की चोट का असर सिर, गर्दन, छाती और पेट जैसे हिस्सों पर ज्यादा होता है. और यहा गहरी चाकू की चोट खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यहां शरीर की कई महत्वपूर्ण संरचनाएं और अंग होते हैं. ऐसी चोट में शरीर के अंदर ही खून बहना या दूसरे गंभीर नुकसान का खतरा हो सकती है. हालांकि सिर्फ चोट की जगह देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि मौत तुरंत होगी या नहीं, क्योंकि खतरा चोट की गहराई और अंदर हुए नुकसान पर भी निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें : 13 साल से एम्स में सर्जरी का इंतजार कर रही लड़की की मौत, जानें पूरा मामला
ऐसी चोट लगने पर क्या करना चाहिए?
अगर किसी व्यक्ति को चाकू लग जाए तो सबसे पहले उसे जल्द से जल्द मेडिकल मदद दिलानी चाहिए. बाहर से खून बह रहा हो तो साफ कपड़े या गॉज से घाव पर लगातार दबाव दे. अगर चाकू या कोई दूसरी चीज शरीर में फंसी हुई है तो उसे खुद निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. घायल व्यक्ति को कम से कम हिलाते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है.
हर चाकू की चोट से नहीं होती मौत
चाकू लगने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति की मौत तुरंत हो जाएगी. ये शरीर के उस हिस्से पर निर्भर करता है की चौट कहां और कैसे लगी है. इसका असर चोट की गहराई, रक्तस्राव, अंदरूनी अंगों को हुए नुकसान और इलाज मिलने में लगे समय पर निर्भर करता है. कई मामलों में समय पर इलाज मिलने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. इसलिए किसी भी गहरी या ज्यादा खून बहने वाली चोट को इमरजेंसी मानना चाहिए.
जयपुर के आमेर में क्या हुआ?
हाल ही में जयपुर के आमेर में 7 सितंबर 2026 चाकू से हमले का मामला सामने आया, जिसमें टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. रिपोर्टों के मुताबिक, वाहन को आमेर किले की ओर ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन पर हमला किया गया उन्हें 8 सितंबर 2026 को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आमेर इलाके में लोगों ने विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें : सीढ़ियां चढ़ते ही फूल रही सांस, फिटनेस की कमी या और कुछ?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator