CBSE ने खोली CTET 2026 की करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

5d5e89b6165edfd296a16ba9ac2a562217888430446431094 original


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी सितंबर 2026 के आवेदन फाॅर्म में सुधार के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. वह निर्धारित समय में अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार की सुविधा 7 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि 10 सितंबर के बाद आवेदन में किसी तरह का बदलाव करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

किसे मिलेगा सुधार का मौका? 

सीटीईटी करेक्शन विंडो का फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्होंने हाल में खोले गए आवेदन पोर्टल के दौरान 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच अपना फॉर्म सफलतापूर्वक जमा किया था. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई से 10 जून 2026 के बीच सीटीईटी के लिए आवेदन किया था, वह भी निर्धारित करेक्शन अवधि में अपने फाॅर्म की जानकारी में बदलाव कर सकते हैं. सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार कि सुधार की सुविधा केवल तय समय तक ही खुली रहेगी. इसलिए उम्मीदवार सिर्फ 10 सितंबर तक ही सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोबारा खुला पोर्टल 

सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को सीबीएसई ने अगस्त में दोबारा शुरू किया था. बोर्ड ने बताया था कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया इसके तहत एलिजिबल छात्रों सिटी एलिजिबल शिक्षक को निर्धारित टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट योग्यता हासिल करने का अवसर देने की बात कही गई थी पहले स्टेट 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 में से 10 जून तक चली थी इसके बाद बोर्ड ने 25 अगस्त को आवेदन पोर्टल फिर खोल और उम्मीदवार को 1 सितंबर तक आवेदन का मौका दिया अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन विंडो शुरू की गई है 

CTET की नई परीक्षा तारीख अभी जारी नहीं 

सीटीईटी की 22वीं परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित होनी थी. हालांकि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू किए जाने के बाद परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया. सीबीएसई ने भी सीटीईटी 2026 की नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है. बोर्ड ने संकेत दिया है कि आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद संशोधित परीक्षा तारीख की जानकारी जारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-बड़ी खबर- यूपी टीईटी 2026 के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा 

सीबीएसई की ओर से निर्धारित परीक्षा पैटर्न के अनुसार सीटीईटी का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी. इसमें सभी प्रश्न एमसीक्यू वाले होंगे और हर सवाल के चार ऑप्शन दिए जाएंगे. सीटीईटी में दो पेपर होते हैं, पेपर वन उन उम्मीदवारों के लिए, जो कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है. दोनों पेपर में कुल 150 सवाल होंगे और हर एक प्रश्न 1 नंबर का होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, सीटीईटी क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 90 अंक लाने होंगे. 

ऐसे करें सुधार 

  • सीटीईटी फॉर्म 2026 में करेक्शन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी में CTET SEP 2026 करेक्शन विंडो पर क्लिक करें. 
  • अब मांगी गई सारी डिटेल दर्ज करके लॉगिन करें.
  • इसके बाद जिन फील्ड में सुधार करना है, उनमें संशोधन करें. 
  • सुधार करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया में ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स पर रोक, भारतीय छात्रों पर भी पड़ेगा असर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *