‘मेरी आंखों में आंसू आ गए…’, जब नाना पाटेकर ने अजय देवगन की एक्ट्रेस को मारा था जोरदार थप्पड़, बोलीं- ‘मैंने भी मारा’

657397012 18546552424069446 8720016428220279500 n


80-90s के दिनों में नाना पाटेकर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. वो आज भी किसी ना किसी फिल्म में नजर आ ही जाते हैं. हालिया रिलीज ‘संकल्प’ में भी उन्हें काफी तारीफें मिली. गुजरे जमाने में एक्टर ने जो एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की थी वो आज भी कई बार चर्चा में आ जाती है. ऐसे में अब अजय देवगन की फिल्म ‘फूट और कांटे’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मधु ने नाना के साथ काम करने का सालों पुराना एक्सपीरियंस साझा किया और एक किस्सा बताया जब एक्टर ने इन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था.

दरअसल, मधु ने साल 1997 में नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘यशवंत’ में काम किया था. इसमें वो उनकी वाइफ के रोल में दिखी थीं. फिल्म का निर्देशन अनिल मट्टो ने किया था. ऐसे में इसी फिल्म के एक सीन को लेकर मधु ने किस्सा शेयर किया, जिसमें एक्टर को उन्हें थप्पड़ मारना था.

यह भी पढ़ें: राम चरण की ‘पेद्दी’ का सेटरडे धमाका, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

नाना पाटेकर ने जोर से जड़ा थप्पड़- मधु

मधु ने हिंदी रश से बात करते हुए फिल्म के उस सीन से जुड़े किस्से के बारे में बताया और कहा, ‘नाना पाटेकर के साथ मैं एक मैथेड एक्टर बन गई थी. फिल्म में एक सीन था, जिसमें मुझे ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना था और उन्होंने (नाना पाटेकर) ने मुझे वो इस्तेमाल ही नहीं करने दिया. वो ऐसे थे कि फील करना. आंखों में नेचुरल आंसू होने चाहिए. लेकिन मैं ये नहीं कर पाई. फिर उन्होंने क्या कि मुझे सच में थप्पड़ मार दिया और बहुत जोर का मारा था. इसके बाद मेरी आंखों में सच में आंसू आ गए थे.’

657397012 18546552424069446 8720016428220279500 n

मधु ने भी नाना पाटेकर को मारा थप्पड़

मधु आगे बताती हैं, ‘मैं उन पर बहुत गुस्सा थी क्योंकि हमने रिहर्सल की थी और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था. उनके अचानक थप्पड़ ने मुझे चौंका दिया था. मैं इतनी गुस्सैल हूं कि मैंने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया था. उन्होंने मुझे मारा तो मुझे उन्हें रिएक्शन में वापस मारना था.’

यह भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी

नाना पाटेकर ने की मधु के साथ बदतमीजी?

मधु बताती हैं, ‘फिल्म के डायरेक्टर अनिल ने यशवंत में इस सीन को फिल्माने में पूरा एक दिन ले लिया था लेकिन हमने सब कुछ आधे दिन में ही निपटा दिया था. मैं नाना के साथ रहकर मैथेड एक्टर बन गई थी.’

इसके साथ ही मधु से इसी बातचीत में नाना पाटेकर के व्यवहार को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर ने मेरे साथ कभी भी बदतमीजी नहीं की. वो केवल तभी नाराजगी दिखाते थे जब वो चाहते थे कि मैं अपनी एक्टिंग में सुधार करूं. मैं ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती थी और शॉट के बाद किरदार से बाहर आ जाती थी तो वो नाराज हो जाते थे. मैं ऐसी एक्ट्रेस थी जो तुरंत अभिनय में ढल जाती थी लेकिन नानाजी इसके खिलाफ थे. उनका मानना था कि जो किरदार आप निभा रहे हैं उसे जीकर भी निभाना चाहिए.’

मधु शाह का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर मधु शाह के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था और इंडस्ट्री में रातों रात चमक उठी थीं. एक्ट्रेस ने हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन करीब 80 फिल्में करने के बाद वो स्क्रीन से दूर हो गई थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने साल 2023 में कमबैक किया था. वो सामंथा की फिल्म ‘शांकुतलम’ में नजर आई थीं. लेकिन इसके पहले वो कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ (2021) में काम कर चुकी थीं. फिलहाल, अब वो मनोज बाजपेयी की ‘गर्वनर’ को लेकर चर्चा में हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *