‘फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा’, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें

6e3796b1999b0969dd8a54de049715311788969643863587 original


फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म के निर्माण से लेकर अभी तक के पूरे एक्सपीरियंस को शेयर किया है. अनुप्रिया सिर्फ 21 साल की हैं.

‘हनुमान अंश’ की बढ़ रही डिमांड

अनुप्रिया ने बताया कि कैसे फिल्म शुरुआत में 300 थिएटर में रिलीज हुई थी, वो धीरे-धीरे कर 30 थिएटर तक सीमित रह गई थी. और फिर जब चमत्कार हुआ तो आज की तारीख में 1500 से ज्यादा थिएटर में चल रही है. फिल्म की लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी पता चला है कि हमारी फिल्म डेढ़ सौ करोड़ पार कर चुकी है. सही बताएं तो हम आंकड़ों को देख भी नहीं रहे हैं, सब बाबा का आशीर्वाद है.’

लोगों ने कहा था ऐसा

अनुप्रिया ने बताया कि शुरुआत में तो लोगों ने ये कहा कि इस फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा. 

इसके अलावा जब पूरी स्टार कास्ट योगी आदित्यनाथ से मिल रही थी तो उसे दौरान अनुप्रिया बाबा नीम करोली के परिवार के साथ वक्त बिता रही थी.

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्कर सिंह धामी हेमा मालिनी समेत कई लोगों ने उनकी फिल्म को सराहा है. 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की तैयारी हो रही है.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस 168.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने 142.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. बता दें कि ये फिल्म जब आई थी तो कोई प्रमोशन नहीं हुआ था. फिल्म ने सिर्फ 10 लाख से ओपनिंग की. फिर दूसरे दिन 20 लाख,तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवें दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख और सातवें दिन 12 लाख की कमाई की. फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ का बिजनेस किया.

इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म बैठ गई थी और फिल्म के शोज घटकर सिर्फ 30 रह गए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 40 लाख कमाए थे. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते में चमत्कार हुआ. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया का फायदा मिला. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे हफ्ते में तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका हुआ और फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16.50 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़ और 33वें दिन 10.75 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें- ‘सारा अली खान ने लड़की को कुर्सी से गिरा दिया’, ऑरी ने किया खुलासा, बोले- इल्जाम मैंने अपने सिर लिया

मालूम हो कि फिल्म को डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. वो नीम करोली बाबा के रोल में हैं. फिल्म में नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई है. फिल्म के गाने भी छा गए हैं. फिल्म का गाना ‘पार्वती’ सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया है. 

फिल्म में विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और नेहा परांजपे जैसे स्टार्स दिखे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर म्यूजिक तक हिट हो गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *