Varun Dhawan Biggest Flop: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम करते हुए करीब डेढ़ दशक हो चुका है. साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से उन्होंने हिट डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. हालांकि इसके बाद उनके करियर में एक ऐसी फिल्म आई जिससे मेकर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. 150 करोड़ रुपये लगाकर फिल्म के मेकर्स के होश उड़ गए थे.
कई सितारों से सजी थी फिल्म
यहां हम आपसे वरुण धवन की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. इस फिल्म का नाम है ‘कलंक. कलंक में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में थे. 2019 में रिलीज हुई ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भारत की आजादी से पहले की एक लव स्टोरी पर बेस्ड थी.
150 करोड़ बजट, कमाई 100 करोड़ भी नहीं
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलंक का हाल बहुत बुरा हुआ था. अभिषेक बर्मन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर मेकर्स ने तगड़ी रकम खर्च की थी. करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और अपूर्व मेहता इसके प्रोड्यसर थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कलंक को बनाने में 150 करोड़ रुपये का खर्च आया था, जबकि इसकी भारत में नेट कमाई 100 करोड़ रुपये से भी कम 84.60 करोड़ रुपये हुई थी. कलंक के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने से न सिर्फ इसके कलाकारों को बल्कि, मेकर्स को भी बड़ा झटका लगा था.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं वरुण
वरुण धवन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इन दिनों वो फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं. इसका डायरेक्शन उनके पिता और दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है. 5 जून को सिनमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने सैकनिल्क की माने तो पहले दिन साढ़े सात करोड़ रुपये और दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है. वरुण के साथ इसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: ‘आप कंट्रोल नहीं कर सकते…’, वरूण धवन के बाद अब ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी