RBI Vacancy 2026: बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी

660d452a2494cabaf0aafd815b9768ca1722403179671140 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आरबीआई ने 8 कंसल्टेंट साइट इंजीनियरों के पद निकाले.
  • बीटेक (15 वर्ष अनुभव) वाले ही कर सकते हैं आवेदन.
  • लिखित परीक्षा नहीं, केवल इंटरव्यू से होगा चयन.
  • मासिक वेतन 2.40-4.10 लाख; ऑनलाइन आवेदन करें.

अगर आपने सिविल या इलेक्ट्रॉनिक में बीटेक की पढ़ाई की है और इंजीनियरिंग क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं. साथ ही आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकती है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने कंसल्टेंट साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी.  इस भर्ती के लिये इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में कुल 8 पदों को भरा जायेगा. इनमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों शाखाओं के इंजीनियर के पद  शामिल हैं.  यह नौकरी फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी.शुरुआत में नियुक्ति 3 साल के लिए होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे 2 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है.

इस भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिये उम्मीदवार के पास सिविल और इलेक्ट्रिकल विषय में बीटेक  या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास  निर्माण कार्य और बिल्डिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े काम का 15 साल का अनुभव भी होना चाहिए. कुछ पदों के लिए सरकारी विभाग या उससे जुड़े संस्थानों में काम करने का अनुभव भी जरूरी रखा गया है.

कितनी होगी उम्र सीमा?

इस भर्ती में उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 40 साल और अधिकतम 65 साल तक मान्य होगी.

कहां होगी पोस्टिंग

चयन होने के बाद उम्मीदवारों की पोस्टिंग अलग-अलग शहरों में की जायेगी. सिविल इंजीनियर के कुछ पदों के लिए रायपुर, चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ और मुंबई जैसी लोकेशन रखी गई हैं. वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद के लिए मुख्य रूप से मुंबई पोस्टिंग दी जाएगी. आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी चॉइस भी दे सकते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को लेवल-2 पद पर लगभग 2.40 लाख से 3.40 लाख प्रति माह तक और लेवल-3 पद पर लगभग 3.10 लाख से 4.10 लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जायेगा.इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिये जायेंगे.

यह भी पढ़े – UP में ग्रेजुएशन कर रहीं बेटियों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, पढ़ाई का खर्च होगा कम

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है. सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और अनुभव की जांच होगी. उसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू कराया जाएगा. इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी,एसटी,पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये  शुल्क देना होगा.

ऐसे करें आवेदन?

सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं.वहां भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन पढ़ें. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें और मांगी गई जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें – UP Lekhpal Answer Key: यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *