Real Estate में सचिन तेंदुलकर का चौका, 70 करोड़ में खरीदी 4 एकड़ जमीन

b0aba0663f4b7d1943870f398b9e87d817888430188361435 original


क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीतने वाले सचिन तेंदुलकर अब रियल एस्टेट में भी बड़ा दांव लगाते नजर आ रहे हैं. रजिस्ट्री से आंकड़ों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के लोनावला में करीब 70 करोड़ रुपये में 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है. ये सौदा 4 सितंबर 2026 को तीन अलग-अलग पंजीकृत दस्तावेजों के जरिए पूरा हुआ है. 

कितने करोड़ में हुआ सौदा?
तेंदुलकर ने लोनावला में कुल 3.86 एकड़ जमीन के लिए करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा करीब 3.09 एकड़ का है, जिस पर उनका पूरा मालिकाना हक है. बाकी दो संपत्तियों में उन्होंने 50 प्रतिशत अविभाजित हिस्सेदारी खरीदी है. ये पूरी जमीन करीब 1.68 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है. संपत्ति में करीब 2,100 वर्ग फुट का बना हुआ ढांचा भी शामिल है.  

होर्मुज पर ईरान ने बना डाला नया प्लान, भारत के लिए कितना खतरा?

सरकारी खजाने में कितने गए?
इस संपत्ति सौदे पर तेंदुलकर ने करीब 4.20 करोड़ रुपये की स्टांप फीस दी है. इसके अलावा पंजीकरण फीस के तौर पर करीब 90 हजार रुपये का पेमेंट किया गया है. यानी जमीन की कीमत के अलावा भी इस सौदे पर अच्छी-खासी रकम खर्च हुई है.  

लोनावला में क्यों बढ़ रही है रियल एस्टेट की मांग?
मुंबई के नजदीक होने के कारण लोनावला लंबे समय से छुट्टियां बिताने और दूसरा घर खरीदने वालों की पसंद रहा है. हरियाली, मौसम और मुंबई-पुणे के बीच ये ऐसा बसा है कि यहां की महंगी संपत्तियां भी लोगों को पसंद आती हैं. खास तौर पर बड़े कारोबारी, निवेशक और मशहूर हस्तियां यहां जमीन और दूसरे घरों में निवेश करते रहे हैं. तेंदुलकर की ये खरीद भी लोनावला में महंगी जमीन की मांग को दिखाती है.  

अंडा-चिकन कब होगा सस्ता, क्या महंगे रेट से जल्द राहत की है उम्मीद?

तीन अलग-अलग सौदों में खरीदी जमीन
रजिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, ये पूरी खरीद एक ही सौदे में नहीं हुई है. तेंदुलकर ने तीन अलग-अलग बिक्री डॉक्यूमेंट्स के जरिए जमीन खरीदी है. सबसे बड़ी 3.09 एकड़ की जमीन पर उनका पूरा अधिकार है, जबकि बाकी दो संपत्तियों में आधी हिस्सेदारी है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *