Rice Breakfast Recipes: रात को बचे चावल से बना सकते हैं बेहतरीन नाश्ता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे बच्चे

0b5120184f0a7c8edab56328b4b1c7e417808958687591257 original


How To Use Leftover Rice For Breakfast: भारतीय घरों में चावल अक्सर ज्यादा बन जाते हैं और अगले दिन तक बच ही जाते हैं. कई लोग इन्हें दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग इन्हें फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के बचे हुए चावल से ऐसा स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाएं? थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ सामान्य सामग्री की मदद से बचे हुए चावल को एकदम नई डिश में बदला जा सकता है. अगर आपके फ्रिज में रात के बचे चावल रखे हैं, तो अगली सुबह उन्हें फेंकने की बजाय इन मजेदार और टेस्टी रेसिपीज में इस्तेमाल करें.

 झटपट बनाएं वेज फ्राइड राइस

सुबह के समय अगर जल्दी में नाश्ता तैयार करना हो तो बचे हुए चावल सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालें और फिर चावल मिलाकर हल्का-सा भून लें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सोया सॉस या अपनी पसंद के मसाले डाल सकते हैं. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट फ्राइड राइस तैयार हो जाएंगे.

कुरकुरा चावल चीला

बेसन और सूजी के चीले तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन चावल का चीला भी उतना ही स्वादिष्ट होता है. बचे हुए चावल को मिक्सर में पीस लें और उसमें हरी मिर्च, प्याज, धनिया और मसाले मिलाकर घोल तैयार करें. तवे पर इसे फैलाकर सुनहरा होने तक सेंकें. यह नाश्ता बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा.

 चावल के टेस्टी पॉप्स

अगर बच्चे रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो चावल के पॉप्स ट्राई करें. चावल में उबली सब्जियां, मसाले और थोड़ा चीज मिलाकर छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं. इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पॉप्स बच्चों के फेवरेट बन सकते हैं.

चावल का पराठा

बचे हुए चावल का पराठा भी एक बेहतरीन विकल्प है. चावल को हल्का मैश करके उसमें नमक, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाएं. इस मिश्रण को आटे की लोई में भरकर पराठा बेलें और तवे पर सेंक लें. दही या अचार के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

चावल के पकौड़े

शाम के स्नैक की तरह चावल के पकौड़े नाश्ते में भी खूब पसंद किए जाते हैं. चावल में उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर छोटे-छोटे पकौड़े तैयार करें. इन्हें सुनहरा होने तक तलें और चाय या चटनी के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें- Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

लेमन राइस का मजा लें

अगर आपको साउथ इंडियन स्वाद पसंद है तो बचे हुए चावल से लेमन राइस बनाना सबसे आसान तरीका है. राई, करी पत्ता, मूंगफली और नींबू के रस के साथ तैयार यह डिश स्वाद और खुशबू दोनों में शानदार होती है. अब अगली बार जब रात के चावल बच जाएं, तो उन्हें बेकार समझकर फेंकने की बजाय इन स्वादिष्ट नाश्तों में बदल दें. यकीन मानिए, बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *