Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका

12b1f25ebec199610b5946d9787b4a761780973009780209 original


अनुराग कश्यप निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ ने 5 जून को सिनेमाघरों ममें दस्तक दी थी. इस फ़िल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं और बॉबी की एक्टिंग की खास तौर पर तारीफ़ हो रही है, लेकिन इस तारीफ़ का असर बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई के तौर पर अभी तक नहीं दिखा है. इस फिल्म की शुरुआत ही फिकी रही थी. हालांकि वीकेंड पर इसने मामूली बढ़त भी दिखाई लेकिन मंडे टेस्ट में ये फुस्स हो गई है. जानते हैं ‘बंदर’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘बंदर’ ने  चौथे दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंदर’ की कमाई में पहले सोमवार को भारी गिरावट आई है और इसने अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई की है. फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन महज 24 लाख रुपये कमाए हैं. बता दें कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 50 लाख रुपये था. फिर शनिवार को यानी दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 95 लाख तक पहुंची, और आखिरकार रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ का आंकड़ा छू लिया. इसके साथ ही, भारत में इसकी कुल ग्रॉस कमाई अब 3.22 करोड़ और कुल नेट कमाई 2.69 करोड़ हो गई है.

‘बंदर’ क्यों नहीं कर पा रही कमाई
‘बंदर’  को बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी रिलीज़ फ़िल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जैसे वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, हॉलीवुड हॉरर फ़िल्म ‘ऑब्सेशन’, राम चरण की तेलुगु फ़िल्म ‘पेद्दी’ सहित कई और फिल्में इसके रास्ते की रूकावट बन रही हैं. वैसे भी ‘बंदर’  को एक खास तरह के दर्शकों की ज़रूरत है और यह सोशल मीडिया पर लोगों की बातचीत और रिव्यू के दम पर आगे बढ़ रही है, लेकिन मंडे को ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आई है.

ये भी पढ़ें:-Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 4: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की मंडे टेस्ट में हवा हुई टाइट, चार दिनों में बस इतनी हुई कमाई

फिल्म के बारे में
सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की लिखी और अनुराग कश्यप की डायरेक्ट की गई यह क्राइम थ्रिलर फिल्म असल ज़िंदगी की एक घटना पर आधारित है. यह फिल्म समर (बॉबी देओल) की कहानी है, जो एक सिंगर-एक्टर है और जिसका करियर ढलान पर है. उसकी ज़िंदगी में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आता है जब गायत्री (सपना पब्बी) नाम की एक महिला उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराती है और उसे अचानक गिरफ्तार कर लिया जाता है.  इसके बाद कानूनी दांव-पेच का सिलसिला शुरू होता है, जिसमें समर—जिसे ‘बंदर’ कहा जाता है को एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

फिल्म में सबा आज़ाद, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, रिद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले भी अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी के सैफरन मैजिकवर्क्स ने प्रोड्यूस किया है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ का सपोर्ट मिला है.

ये भी पढ़ें:-Peddi Box Office Day 5:राम चरण की ‘पेद्दी’ की मंडे को घटी कमाई फिर भी खूब छापे नोट, जानें- 200 करोड़ से है कितनी दूर?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *