टीम इंडिया की नई जर्सी… IND vs AFG पहले वनडे के लिए धर्मशाला पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो

61f968383ee93977cb1d92707226614117811737614481212 original


भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए गुरुवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, जहां बड़ी संख्या में फैंस क्रिकेटर्स के स्वागत में खड़े थे. रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल आदि खिलाड़ियों को देख फैंस काफी उत्साहित नजर आए. भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

इससे पहले सभी भारतीय प्लेयर्स मोहाली में अभ्यास कर रहे थे, जहां रोहित शर्मा ने भी टीम को ज्वाइन कर लिया था. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर टीम के साथ जुड़े थे. खिलाड़ी गुरुवार को जब धर्मशाला पहुंचे तो सभी का ध्यान टीम इंडिया की नई ट्रेवल किट पर गया.

प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार की नेशनल टीम के साथ ये पहली वनडे सीरीज है. प्रिंस एयरपोर्ट से निकलते समय रोहित शर्मा के पीछे थे. इस सीरीज में फैंस विराट कोहली को मिस करेंगे, जो स्क्वॉड में शामिल किए गए थे लेकिन इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; देखें कौन बना कप्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान) रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हुआ जन्म, भारत के लिए खेला क्रिकेट, अब ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम में इस खिलाड़ी को मिली जगह

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे शेड्यूल

  • 13 जून (शनिवार), हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला.
  • 17 जून (बुधवार), अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ.
  • 20 जून (रविवार), एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *