Krushna Abhishek wedding anniversary: कृष्णा-कश्मीरा की एनिवर्सरी पर आरती सिंह ने जताया प्यार, शेयर किया खास नोट

5ef8d6beef22a72a79a8f4ce926af45917848913551071414 original


एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के साथ शुक्रवार को शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर कृष्णा की छोटी बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर दोनों को खास अंदाज में बधाई दी. आइए जानते हैं कि आरती ने अपने भाई और भाभी के रिश्ते को लेकर क्या कहा.

आरती सिंह ने शेयर कीं खास तस्वीरें

एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई और भाभी (कश्मीरा शाह और कृष्णा) की पुरानी कुछ तस्वीरें शेयर की. इसमें दोनों के साथ में बिताए यादगार पल शामिल हैं.

कश्मीरा शाह को बताया कृष्णा की सबसे बड़ी ताकत

एक्ट्रेस ने कश्मीरा शाह को कृष्णा की रक्षक बताते हुए लिखा, ‘आप दोनों का रिश्ता समय के साथ-साथ खास और मजबूत रिश्ता बन गया है. मुश्किल हो या अच्छा दिन, आप दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, जैसे भाभी कश्मीरा शाह कहती हैं कि वे कृष्णा को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. ये मैंने इन सभी सालों में अपनी आंखों से देखा है.

ये भी पढे़ं: दूसरे दिन भी ‘जना नायकन’ उड़ा रही गर्दा, 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

‘कृष्णा के लिए सबसे लड़ सकती हैं कश्मीरा

एक्ट्रेस आरती सिंह ने बताया कि कश्मीरा शाह अभिषेक के लिए पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं. उन्होंने लिखा, ‘अगर कोई कृष्णा की तरफ उंगली भी उठाए, तो वे उसके लिए भी लड़ने को तैयार हो जाएंगी. वे सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनकी रक्षक और उनकी पूरी दुनिया हैं और कृष्णा भी हर सिचूऐशन में उनके साथ खड़े रहते हैं. ये एक सच्चे रिश्ते की पहचान है. सबसे अच्छे कपल और दोस्त. भाई और भाभी को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं. आप दोनों को  बहुत सारा प्यार.’

कृष्णा ने भी पत्नी को किया विश

एक्टर और कमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी कश्मीरा शाह को सालगिरह की बधाई दी. कृष्णा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर कश्मीरा शाह के मोंटाज वीडियो शेयर किए. इसमें उनके और कश्मीरा शाह के साथ बिताए गए यादगार पल शामिल हैं.

ये भी पढे़ं: ‘डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर…’ आमिर खान के सौतेले भाई हैदर पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने लगाए गंभीर आरोप

साल 2013 में की थी गुपचुप शादी

बता दें कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सबसे पहले जुलाई 2013 में लास वेगास में एक गुप्त समारोह में शादी की थी. एक कॉमेडी शो के दौरान कृष्णा ने खुलासा किया था कि कश्मीरा शाह उन्हें अमेरिका के लॉस वेगास ले गईं और एक सुबह अचानक सरप्राइज देते हुए उनसे शादी कर ली.

कृष्णा और कश्मीरा की लव स्टोरी साल 2005 में फिल्म ‘और पप्पू पास हो गया’ के सेट से शुरू हुई थी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *