संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचीं करीना कपूर, क्या नए प्रोजेक्ट पर शुरू होगा काम?

e973420ced63d4c009f3df2d3d80abd617888708744061483 original


करीना कपूर खान को संजय लीला भंसाली के ऑफिस में देखे जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों किसी नए प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, इस मुलाकात की वजह को लेकर अभी तक कोई ऑथेंटिक जानकारी सामने नहीं आई है.  

दोनों की जोड़ी होगी खास

करीना कपूर खान भारतीय सिनेमा की फेमस और वरसेटाइल एक्ट्रेस में शामिल हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और कई बड़े फिल्मकारों के साथ काम किया है. करीना की खासियत यह है कि वह हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ती हैं.

ये भी पढें: ‘द रिवॉल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, 15 महीने में बनाई ब्रैड पिट जैसी बॉडी

वहीं, संजय लीला भंसाली अपनी ग्रैंड कहानी कहने की शैली, शानदार सीन्स और इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों में कैरेक्टर्स की डैप्थ और कहानी के विजुअल इफेक्ट्स हमेशा खास रहे हैं.

पहली बार साथ आने की उम्मीद

करीना कपूर और संजय लीला भंसाली अगर किसी फिल्म के लिए साथ आते हैं, तो यह निश्चित तौर पर व्यूवर्स के लिए दिलचस्प खबर होगी. दोनों की अपनी-अपनी मजबूत पहचान है और पर्दे पर करीना को भंसाली की खास शैली में देखना एक अलग अनुभव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी 2026: शिल्पा शेट्टी के इन फेस्टिव इंडियन लुक्स से ले सकते हैं इंस्पिरेशन

‘लव एंड वॉर’ पर भी नजर

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी काफी चर्चा में है. यह उनके करियर की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. वहीं, करीना कपूर खान कई दिनों से अपनी फिल्म ‘दायरा’ के प्रमोशन में लगी हुईं थीं. ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी तो वहीं ‘लव एंड वॉर’ को 21 जनवरी 2027 को रिलीज करने की तैयारी है. ऐसे में करीना कपूर की संजय भंसाली के दफ्तर में मौजूदगी ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *