BCCI नई स्पॉन्सर डील से मालामाल, 35 मैचों के लिए मिलेंगे इतने करोड़

5cdccb153ae22d0b8ef5d70ad4f917601788864296319143 original


BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम की आने वाली घरेलू शृंखलाओं के लिए कैम्पा कोला, एसबीआई लाइफ और चैट जीपीटी को एसोसिएट पार्टनर्स के तौर पर चुना है. बीसीसीआई की पुरानी एसोसिएट पार्टनरशिप डील अगस्त 2026 में समाप्त हो गई थी. अब यह नई डील मार्च 2028 तक चलेगी, इस दौरान 35 मुकाबलों में ये 3 ब्रांड भारतीय क्रिकेट टीम के साथ एसोसिएट पार्टनर के तौर पर जुड़े रहेंगे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई महीने में ही अपने इवेंट्स के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप और एसोसिएट पार्टनर राइट्स के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों को आमंत्रित किया था. इन तथाकथित इवेंट्स में भारतीय टीम के अंतर्राष्ट्रीय मैच और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट्स शामिल हैं. स्पॉन्सरशिप की बोली के लिए बीसीसीआई ने पहले 13 अगस्त रखी थी और एसोसिएट पार्टनर के लिए कोटेशन जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई थी. टाइटल स्पॉन्सर तय नहीं कर पाने के बाद बोर्ड ने डेडलाइन आगे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी थी.

एक मैच का 1.31 करोड़

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधीन आने वाली कैम्पा कोला ने एसोसिएट पार्टनर के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई, जो प्रत्येक मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये अदा करेगी. वहीं एसबीआई लाइफ और चैट जीपीटी, दोनों ने हर एक मैच के लिए 1.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई. कैम्पा कोला को बिसलेरी और इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से प्रतिद्वंदिता मिली, जिन दोनों ने प्रत्येक मैच के लिए 1.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. मार्च 2028 तक बीसीसीआई की तिजोरी में 35 मैचों के लिए 129.85 करोड़ रुपये आएंगे.

यह भी पढ़ें: BCCI या अफगानिस्तान, DDCA को कौन देगा अरुण जेटली स्टेडियम का किराया?

बता दें कि एसोसिएट स्पॉन्सर का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं छपा होगा. जर्सी पर सिर्फ टाइटल स्पॉन्सर का नाम छपा होता है. भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य स्पॉन्सर अभी ‘अपोलो टायर्स’ है, जो जर्सी पर आगे की तरफ लिखा होता है. एसोसिएट स्पॉन्सरशिप पार्टनर्स का नाम और उनका लोगो मैचों के आयोजन के दौरान टीवी पर दिखाया जाता है. यह लोगो मैदान के ऊपर ग्राफिक के जरिए दिखाया जा सकता है या फिर बाउंड्री कुशन पर भी छपा हो सकता है.

भारतीय टीम की अगली घरेलू सीरीज की बात करें, तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी. वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू हो रहा है. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *