‘मैंने अपना 1000% दिया था’, ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी

0305d96a60b031d351d4eac1c89a77e31788920619142209 original


प्रीति जिंटा 8 सालों के ब्रेक के बाद सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. देश के विभाजन पर आधारित इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी और उम्मीद की जा रही थीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करेगी. हालांकि ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई. वहीं अब प्रीति जिंटा ने ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है.

बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी
प्रीति जिंटा ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में ‘बंटवारा 1947’ के खराब थिएट्रिकल परफॉर्मेंस पर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म पर बहुत गर्व है और यह मेरे लिए बहुत खास एक्सपीरियंस रहा है. एक एक्टर के तौर पर, मैं हमेशा उम्मीदों को मैनेज करती हूं. जब मैं काम करती हूं, तो अपना 100 परसेंट देती हूं. जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं कर्म में विश्वास रखती हूं. आप अपना कर्म करते हैं और बाकी सब भगवान पर छोड़ देते हैं. क्या होगा, इस पर आपका कंट्रोल नहीं होता. इसलिए, आप हर फिल्म में जितनी हो सके उतनी मेहनत करते हैं. मैं अपना 1000 परसेंट देती हूं और बाकी सब भगवान पर छोड़ देती हूं.”

 

‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में ठीक-ठाक परफॉर्म किया, लेकिन उसके बाद इसकी कमाई गिर गई. फाइनल अपडेट के मुताबिक इसने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 36.7 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है जो 43.31 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के बराबर है. विदेशों में भी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ़ 9.7 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर पाई. भारत और विदेशों की ग्रॉस कमाई को मिलाकर, इसका कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 53.01 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मंगलवार भी काटा बवाल, 7 फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

आवारापन 2′ से क्लैश करना पड़ा भारी
इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खासियत 30 साल बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का एक साथ काम करना था. प्रीति ज़िंटा भी इस फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा थीं. लीड  कलाकारों के साथ शबाना आजमी, अली फजल और करण सिंह देओल ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी. ‘बंटवारा 1947’ के लिए एक और चुनौती बॉक्स ऑफ़िस पर सीधा मुक़ाबला था। यह फिल्म इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के साथ रिलीज़ हुई थी. इस क्लैश ने इसके थिएट्रिकल रन पर दबाव बढ़ा दिया था.

प्रीति जिंटा अपकमिंग फिल्म
प्रीति जिंटा अब अपने अगले प्रोजेक्ट, कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की तैयारी कर रही हैं. एक्ट्रेस इसमें एक ऐसे रोल में नज़र आएंगी जो उन्होंने आज तक नहीं किया है. इस अपकमिंग फिल्म में वह एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभा रही हैं. इस किरदार के लिए उन्हें कई ज़बरदस्त एक्शन सीन भी करने पड़े. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *