‘मिर्जापुर द मूवी’ में इन सितारों ने लूटा मजमा, मुन्ना भैया से अभिषेक बनर्जी तक ने लगाए चार चांद

6deeed4a1ee40273ab854d2d6cf9528917889585592491064 original


‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की तरह ही प्यार ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर आते ही इस फिल्म ने धमाका कर दिया और इसने ये भी सबित किया कि बेहतरीन कलाकारों का संगम न सिर्फ लोगों के दिलों में बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी राज कर सकता है. इसमें एक से बढ़कर एक कलाकार है और लगभग सभी ने अपने दमदार काम से चार चांद लगा दिए. घिसे-पिटे फॉर्मूले से हटकर फिल्म अपनी मूल भावना को बनाए रखती है और इससे दर्शक भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए रहते हैं. 

फिल्म की जान है ‘मुन्ना भैया-गुड्डू पंडित’ और ‘कालीन भैया’

‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा का फिल्म में किरदार वेब सीरीज की तरह ही दमदार और बेहद खास है. उन्हें देखकर लगता है कि ये किरदार कभी गया ही नहीं था. 

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने संजीदा अभिनय से लोगों का दिल जीत लेते हैं और ये उन्होंने इस फिल्म से एक बार फिर से साबित कर दिया. ‘कालीन भैया’ का रौब, डर और धैर्य सब कुछ बेहद परफेक्ट है. वो अब भी मिर्जापुर की कहानी के केंद्र बिंदु बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें

अली फजल का किरदार इस सफर के सबसे रोमांचक और चर्चित किरदारों में से एक है. उन्होंने फिर से ‘गुड्डू पंडित’ के रोल में मजमा लूट लिया है. उनका तेवर और गुस्सा आज भी बरकरार है.

मिर्जापुर द मूवी' में इन सितारों ने लूटा मजमा, मुन्ना भैया से अभिषेक बनर्जी तक ने लगाए चार चांद

अभिषेक और सोनल ने भी किया प्रभावित

‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का परिचय दे चुके अभिषेक बनर्जी ने सीरीज में कंपाउडर की भूमिका निभाई, जहां उन्हें पसंद किया गया और फिर वो फिल्म में भी छा गए. उनके किरदार का जुड़ाव आज भी वैसा का वैसा ही बना हुआ है.

एक्ट्रेस सोनल चौहान मिर्जापुर की कहानी में एक नयापन और ताजगी लेकर आती है. उन्होंने इस सुपरहिट हो चुकी मूवी में मुमताज बीवी नाम के किरदार से फैंस का ध्यान खींचा है.

मिर्जापुर द मूवी' में इन सितारों ने लूटा मजमा, मुन्ना भैया से अभिषेक बनर्जी तक ने लगाए चार चांद

रवि किशन और मोहित मलिक ने भी किया कमाल

नए किरदारों में रवि किशन और मोहित मलिक का काम भी शानदार रहा. रवि किशन जैसे दिग्गज एक्टर के पास तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है और वो पूरी तरह अपने किरदार में रंगे हुए नजर आए. वहीं बिरजू लोहार के किरदार से मोहित मलिक काफी वाहवाही लूट रहे हैं.

मिर्जापुर द मूवी' में इन सितारों ने लूटा मजमा, मुन्ना भैया से अभिषेक बनर्जी तक ने लगाए चार चांद

ये भी पढ़ें: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, अब अरबों के मालिक हैं अनुराग कश्यप, हर महीने कमाते हैं 6 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *