8 चौके 7 छक्के और 192 का स्ट्राइक रेट, जब विराट कोहली ने ठोका ODI का सबसे तेज शतक

7feeba0b095c4b73cddcc5f5745fbd231789025282355975 original


विराट कोहली एक पावर हिटर नहीं हैं, उनकी टाइमिंग ही इतनी जबरदस्त होती है कि उन्हें जोर से शॉट मारने की जरूरत ही नहीं पड़ती. फॉर्मेट कोई भी हो, विराट ऐसे बल्लेबाज हैं टेस्ट, वनडे और टी20 के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि विराट ODI क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं. यह फैक्ट भी आपको चौंका सकता है कि वनडे क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में विराट कोहली से तेज शतक कोई और भारतीय नहीं लगा पाया है.

विराट के नाम सबसे तेज शतक

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद में शतक पूरा किया था, यह आज 13 साल बाद भी टीम इंडिया के लिए ODI में सबसे तेज सेंचुरी है. उनसे पहले यह भारतीय रिकॉर्ड वीरेंदर सहवाग के नाम था, जिन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 60 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

विराट कोहली ने 52 गेंद में सेंचुरी तब लगाई, जब वनडे मैच में टीम इंडिया को 360 रनों का लक्ष्य हासिल करना था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में कोहली 27वें ओवर में बैटिंग करने आए थे. उन्होंने आते ही तबाही मचानी शुरू कर दी. उन्होंने 27 बॉल में फिफ्टी पूरी की और अगले पचास रन 25 गेंदों में बनाए. इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे. उन्होंने 192.30 के स्ट्राइक रेट से यह शतकीय पारी खेली थी.

दरअसल 360 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी कर चुके थे. धवन 95 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित 141 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. विराट भी 100 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप

भारत के लिए सबसे तेज शतक (ODI)

  • 52 गेंद – विराट कोहली
  • 60 गेंद – वीरेंदर सहवाग
  • 61 गेंद – विराट कोहली
  • 62 गेंद – मोहम्मद अजहरुद्दीन

ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो अब तक 16 बार किसी बल्लेबाज ने 50 या उससे कम गेंद में वनडे शतक लगाया है. दुर्भाग्यवश भारत का एक भी बल्लेबाज आज तक ODI क्रिकेट के इतिहास में 50 या उससे कम गेंद में सेंचुरी नहीं लगा पाया है.

यह भी पढ़ें:

‘जो भी IPL से आया…’, पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *