UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट शाम 4 बजे, एक क्लिक में ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

44708fd9366943b7d2ef01383d27f92a1744699485047614 original


UP Board 10th Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. खास बात यह है कि रिजल्ट एक साथ नहीं, बल्कि तय समय पर शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. जैसे ही घड़ी चार बजे की तरफ बढ़ेगी, लाखों छात्रों के चेहरे पर खुशी या हल्की बेचैनी दोनों साफ दिखने लगेंगी. यूपी बोर्ड 10वीं आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in,  up10.abplive.com पर देखे जा सकते हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र लगातार रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं. यह रिजल्ट प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय से जारी किया जाएगा.

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (UP Board High School Result)कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले वेबसाइट up10.abplive.com, upresults.upmsp.edu.in या upmsp.edu.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “UP High School Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  5. अब मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *