MI Playoff Scenario: सात मैचों में केवल 2 जीत, फिर भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस; जानें पूरा समीकरण

3c9c9258fb9fc0c789f5372a06f737e51777033897640975 original


Mumbai Indians Playoff Qualification Scenario Explained: क्या मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जाने का रास्ता बंद हो गया है. IPL 2026 सीजन में अब तक मुंबई की टीम ने 7 मैचों में केवल दो जीत दर्ज की हैं. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 103 रनों से रौंदा, जो उसकी आईपीएल इतिहास में रनों की सबसे बड़ी हार भी रही.

मुंबई इंडियंस अभी पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है और 7 मैच खेलने के बाद उसके सिर्फ 4 अंक हैं. MI को अभी लीग स्टेज में 7 मैच और खेलने हैं, लेकिन इन सात मुकाबलों में हार्दिक पांड्या और उनकी सेना को ऐसा क्या करना होगा, जिससे मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाए. यहां समझ लीजिए पूरा समीकरण.

MI के प्लेऑफ में जाने का रास्ता

मुंबई इंडियंस 7 मैच खेल चुकी है और उसके अभी 4 अंक हैं. अगर मुंबई को आसानी से बिना किसी पर निर्भर रहते हुए प्लेऑफ में जाना है, तो उसे बचे 7 में से 6 मैच हर हाल में जीतने होंगे. अगर मुंबई 6 मैच जीत पाई तो उसके कुल अंक 16 हो जाएंगे, जिसे प्लेऑफ क्वालीफिकेशन का सुरक्षित मानदंड माना जाता है. यानी 16 अंक हुए, तो मुंबई का प्लेऑफ में जाना लगभग सुनिश्चित हो जाएगा.

अगर मुंबई अगले 7 में से पांच मुकाबले जीतकर 14 अंकों तक पहुंचती है, तो ऐसे में MI का प्लेऑफ में जाना थोड़ा मुश्किल होगा. 14 अंकों के साथ मुंबई को अपना नेट रन-रेट बेहतर करने की जरूरत होगी, जो अभी -0.736 है. याद दिला दें कि पिछले सीजन 16 अंक बटोरकर मुंबई प्लेऑफ में पहुंची थी.

मुंबई हो जाएगी बाहर, क्यों?

मुंबई इंडियंस अगर अपने परफॉर्मेंस लेवल को ऊपर नहीं ले जा पाई, तो उसका IPL 2026 से बाहर होना लगभग तय है. अगले 7 में से उसके तीन मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं, ये तीनों टीम टूर्नामेंट की शुरुआत से ही बाकी टीमों पर दबदबा बनाती आई हैं. मुंबई को अगर प्लेऑफ में जाना है तो खासतौर पर इन तीन टीमों की चुनौती से पार पाना होगा.

 यह भी पढ़ें:

शार्दुल ठाकुर के खेलने पर बवाल, न प्लेइंग-11 में थे और न इम्पैक्ट प्लेयर थे, फिर कैसे मिल गया मौका?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *