Yuzvendra Chahal Beggar Video: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हाल ही में समाप्त हुए IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. सीजन में चहल ने 14 मैचों की 12 पारियों में 12 विकेट चटकाए थे. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोड पर बैठकर भीख मांगते हुए दिख रहे हैं. चहल को इस हालत में देख पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने फटकार भी लगाई.
चहल के भीख मांगने वाली वीडियो की असल हकीकत क्या?
दरअसल चहल और धवन ने इंस्टाग्राम पर कोलैब करते हुए एक वीडियो बनाया. वीडियो में चहल रोड पर बैठकर भिखारी की एक्टिंग करते दिखे. चहल को देखकर धवन कहते हैं, “शर्म नहीं आती है, रोड पर बैठकर पैसे मांगते हो.” इसके जवाब में चहल कहते हैं, “तो आपके 10 रुपये के लिए मैं ऑफिस खोल लूं?”
यह एक कॉमेडी वीडियो है. ऐसा पहली बार नहीं है कि जब चहल या धवन ने इस तरह की फनी वीडियो बनाई है. अक्सर दोनों ही खिलाड़ियों को ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा जाता है.
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- ‘बहुत ज्यादा उम्मीद करना…’
चहल को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका
चहल को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. उन्होंने भारत के लिए पिछला मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था. लिहाजा उन्हें बाहर हुए करीब 3 साल गुजर चुके हैं. हालांकि वह आईपीएल में लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
नजर डालें चहल के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले चहल ने अब तक 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 69 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 27.13 की औसत से 121 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 6/42 का रहा. टी20 इंटरनेशनल की 79 पारियों में चहल ने 25.09 की औसत से 96 विकेट अपने खाते में डाले, जिसमें बेस्ट फिगर 6/25 का रहा. इसके अलावा इकॉनमी 8.19 की रही. देखना यह दिलचस्प होगा कि चहल को टीम इंडिया में दोबारा मौका मिलता है या नहीं.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल; RCB प्लेयर ने लूटी महफिल