Mango Pickle: गर्मी का मौसम आते ही कई घरों में आम का अचार बनना शुरू हो जाता है. सालभर खाने के लिए लोग अलग-अलग तरह का अचार तैयार करते हैं, लेकिन आम का अचार हर किसी को भाता है. हालांकि, कई लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि अचार को कितने दिन धूप में रखना चाहिए. अगर अचार को सही तरीके से धूप नहीं दिखाई जाए तो उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है और वह जल्दी खराब भी हो सकता है.
आमतौर पर आम के अचार को 7 से 10 दिन तक अच्छी धूप में रखना चाहिए. अगर धूप तेज है तो 5 से 7 दिन भी काफी हो सकते हैं. अचार को दिन में धूप में रखें और शाम होने पर घर के अंदर ले आएं, ताकि उसमें नमी न पहुंचे.
यह भी पढ़े: Sticker Removal Tips: नए बर्तनों पर लगे स्टीकर को मिनटों में हटाएं, नहीं बचेगा गोंद का निशान
रोज एक बार अचार को चलाएं
अचार को रोज एक बार साफ और सूखे चम्मच से अच्छी तरह मिला दें. इससे मसाले और तेल आम के सभी टुकड़ों पर बराबर लगते हैं. साथ ही अचार में फफूंदी लगने का खतरा भी कम हो जाता है. इसके अलावा, अचार में इतना तेल होना चाहिए कि आम के सभी टुकड़े अच्छी तरह डूबे रहें. अगर तेल कम होगा तो अचार जल्दी खराब हो सकता है. ज्यादातर लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और स्वाद भी अच्छा आता है.
नमी से बचाकर रखें.
अचार हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में रखें. जार में जरा-सी भी नमी या पानी चला गया तो अचार खराब हो सकता है. अचार निकालते समय भी हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें. जब आम के टुकड़े थोड़े नरम हो जाएं और मसालों का स्वाद अच्छी तरह उनमें समा जाए, तो समझिए कि अचार तैयार है. इसके बाद आप इसे आराम से खा सकते हैं. अचार तैयार होने के बाद उसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें. हमेशा सूखे चम्मच से ही अचार निकालें. अगर अचार से बदबू आने लगे, फफूंदी दिखे या उसका रंग बदल जाए तो उसे खाने से बचें, क्योंकि ऐसा अचार खराब हो सकता है, जिससे बीमार होने का भी खतरा बना रहता है.
यह भी पढ़े: How to Remove Weevils from Rice: क्या आपके भी चावल में लग गए हैं घुन? बिना केमिकल मिनटों में ऐसे करें साफ