How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी

2d61ebd9f25abbf74069ab5b7bc5433817808149586111257 original


How To Unclog Tea Strainer Holes At Home: अगर आपकी चाय की छलनी के छेद धीरे-धीरे बंद होने लगे हैं और चाय छानते समय पानी नीचे जाने में परेशानी हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर लोग ऐसी स्थिति में नई छलनी खरीद लेते हैं, जबकि सच यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर पुरानी छलनी को फिर से नई जैसी चमकदार और इस्तेमाल लायक बनाया जा सकता है. दरअसल, रोजाना चाय बनाने के दौरान चायपत्ती के बारीक कण, दूध की परत और पानी में मौजूद खनिज तत्व छलनी के छोटे-छोटे छेदों में जमा होने लगते हैं. धीरे-धीरे यह जमाव इतना बढ़ जाता है कि चाय का बहाव कम हो जाता है और छलनी ठीक से काम नहीं करती. ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि जमा हुई गंदगी को पूरी तरह हटाया जाए. 

कैसे इसको साफ कर सकते हैं?

इसके लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल काफी कारगर माना जाता है. एक कटोरी में छलनी रखें और उसके ऊपर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें. अब इसमें सफेद सिरका डालें। कुछ ही सेकंड में झाग बनने लगेगा, जो छलनी में जमी गंदगी और दाग-धब्बों को ढीला करने का काम करता है. करीब 10 मिनट बाद छलनी को गर्म पानी से धो लें. इससे छेदों में फंसी गंदगी आसानी से निकल जाती है.

उबलते पानी का भी यूज करना सही

अगर छलनी बहुत ज्यादा जाम हो चुकी है तो उबलते पानी का सहारा लिया जा सकता है. एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें छलनी को कुछ मिनट के लिए डाल दें. गर्म पानी जमी हुई परत को नरम कर देता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है.

इसे भी पढ़ें- Low Shower Water Pressure: प्लंबर को बुलाने से पहले ये जुगाड़ करके देखें, एकदम ठीक चलने लगेगा शॉवर

नींबू का रस भी कारगर

नींबू का रस भी इस काम में काफी मददगार साबित हो सकता है. नींबू में मौजूद प्राकृतिक अम्ल गंदगी और चाय के दागों को तोड़ने का काम करते हैं. छलनी पर नींबू का रस लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे न सिर्फ छलनी साफ होगी, बल्कि उसमें आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी.

टूथब्रश और बर्तन धोने वाले लिक्विड का इस्तेमाल

जिद्दी गंदगी हटाने के लिए पुराने टूथब्रश और बर्तन धोने वाले लिक्विड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ब्रश की मदद से छलनी के कोनों और छेदों को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे वहां फंसे चायपत्ती के कण आसानी से बाहर निकल जाते हैं. 

कितने दिनों में सफाई करना जरूरी?

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर हर सप्ताह या 10 से 15 दिन में एक बार छलनी की अच्छी तरह सफाई कर ली जाए, तो उसके छेद बंद होने की समस्या काफी हद तक रोकी जा सकती है. इससे चाय का स्वाद भी बेहतर बना रहता है और छलनी की उम्र भी बढ़ती है.

इसे भी पढ़ें: Fridge Smell Removal Tips: फ्रिज से नहीं जा रही बदबू, ये हैक्स आएंगे आपके बहुत काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *