‘हनुमान अंश’ ने 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के उड़ाए परखच्चे, 34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड

e4d00abef1f29543752665ce6ade5c5d1789029306186209 original


भारतीय सिनेमाघरों में नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ छाई हुई है. इसे देखने के लिए हर रोज खूब दर्शक पहुंच रहे हैं. यहां तक कि पांचवें हफ्ते में ही इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन भी धुआंधार बढ़ रहा है. रिलीज के 34वें दिन तो इसने रॉकिंग स्टार यश की 500 करोड़ के बजट में बनी टॉक्सिक के हिंदी कलेक्शन के परखच्चे उड़ा दिए. चलिए यहां ‘हनुमान अंश’ की 34वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन कितना किया कलेक्शन?
यूं तो ज्यादातर फिल्में पांचवें हफ्ते तक पहुंच ही नहीं पाती हैं लेकिन जो पहुंचती भी हैं उनमें से कुछ ही ऐसी होती होंगी जो एक महीने बाद भी डबल डिजिट में कमाई करें. हालांकि ‘हनुमान अंश’ ऐसा ही कमाल कर रही है.

ये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी हर रोज 10 करोड़ से ज्यादा कमा रही है जो हैरान कर देने वाला कलेक्शन है. हालांकि शुरुआती दो हफ्तों में इसे भी मुट्ठी भर कमाई लिए संघर्ष करना पड़ा था. लेकिन तीसरे हफ्ते में बजरंग बली की ऐसी कृपा बरसी की अब ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को इस फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की.
  • इसने ‘धुरंधर’ (4.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड के इतिहास में पांचवें बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
  • इसी के साथ, ‘हनुमान अंश’ का भारत में 34 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 153.13 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 180.73 करोड़ रुपये हुई है,

ये भी पढ़ें:-आ गया ‘हैवान’ का फर्स्ट रिव्यू, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग

2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी
‘हनुमान अंश’ ने 153.13 करोड़ रुपये की नेच कमाई के साथ ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन के 143.63 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, वहीं आज, यानी 35वें दिन, यह ‘आवारापन 2’ (156.02 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर साल की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर जाएगी. 

हनुमान अंश' ने 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' के उड़ाए परखच्चे, 34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड

 ‘हनुमान अंश’ की 200 करोड़ पर है नजर
‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए साफ है कि यह आसानी से 200 करोड़ रुपये (नेट) के क्लब में शामिल हो जाएगी. उम्मीद है कि छठे वीकेंड तक ये इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी. इसके बाद ये  250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी इसकी पहुंच में दिख रहा है. देखने वाली बात होगी कि छठे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’कैसा परफॉर्म करती है. 

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘हनुमान अंश’ हुई 150 करोड़ के पार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी दिखा जलवा, जानें- कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *