अब आपकी जगह AI करेगा UPI पेमेंट, बिना पिन और OTP के होगा भुगतान

b9ed8f49aaa0ce4b3618bf08ee3e630017890565571491241 original


अगर आप हर बार UPI से पेमेंट करते समय पिन डालने या लेनदेन को खुद मंजूरी देने से परेशान हैं, तो आने वाले समय में यह काम AI कर सकता है. भारत में UPI पेमेंट को पहले के मुकाबले और आसान बनाने के लिए ऐसे AI एजेंट्स पर काम हो रहा है, जो आपकी तरफ से खुद छोटे-मोटे पेमेंट कर सकेंगे. इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) एक ऐसी रजिस्ट्री तैयार कर रहा है, जिसमें UPI पर भुगतान करने वाले AI एजेंट्स की पहचान और निगरानी की जाएगी.

AI एजेंट कैसे कर सकेंगे UPI पेमेंट?

आने वाले समय में AI एजेंट यूजर की तरफ से कुछ तय तरीके से डिजिटल पेमेंट खुद कर सकेंग. यानी हर बार UPI ऐप खोलकर खुद पेमेंट करने की जरूरत कम हो सकती है. शुरुआत में किराने के सामान जैसी कम कीमतों वाली खरीदारी के लिए भी इसका इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके हर छोटे ट्रांजैक्शन के लिए अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी.

बचत खाते पर बड़ा फायदा! इन बैंकों ने बढ़ाईं ब्याज दरें, देखें लिस्ट

बिना हर बार PIN और OTP के कैसे होगा पेमेंट?

इस नई व्यवस्था का खास मकसद यह है कि AI एजेंट यूजर की तरफ से तय नियमों के मुताबिक पेमेंट कर सकें. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि UPI पेमेंट में PIN और OTP की जरूरत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. इसके बजाय AI एजेंट की पहचान, यूजर की इजाजत, लेनदेन की सीमा और गालट पेमेंट की जानकारी जैसे मुद्दों के लिए सिस्टम तैयार किया जा रहा है.

बड़ी बात यह है कि इस नई व्यवस्था के जरिए आपको हर छोटे भुगतान पर खुद PIN या OTP डालने की जरूरत कम हो सकती है, लेकिन पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए एजेंट की पहचान और ऑथराइजेशन जरूरी होगा.

41 करोड़ का लुक, अंबानी परिवार की छोटी बहू के लग्जरी स्टाइल ने उड़ाए सबके होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *