‘मिर्जापुर: द मूवी’ की 7वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, 143 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

e82f74ca4fddb92686c786b89cd7b31b1789051869749587 original


‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म शानदार कमाई कर रही है. फिल्म अब दुनियाभर में 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. आइए जानते हैं फिल्म 7वें दिन कितना कलेक्शन कर रही है.

ये भी पढ़ें- ‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, बनेगी अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन साढ़े 8 बजे तक 5.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 8,845 शोज मिले. फिल्म को 23 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने 143.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म के डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो इस फिल्म ने 25.75 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले दिन ही फिल्म ने धमाका कर दिया था. फिल्म को 11 हजार के करीब शोज मिले और 42.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म को 52.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म को 60.6 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़ कमाए. फिल्म को 10,570 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 38.8 परसेंट रही. पांचवें दिन फिल्म ने 15.60 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 10,686 शोज मिले और 44.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. छठे दिन फिल्म ने 12.55 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 10,705 शोज मिले और 29.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

ये भी पढ़ें- पहले दिन कितना कमाएगी ‘हैवान’? डबल डिजिट में नहीं होगा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन

इसी के साथ अब फिल्म ने ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन को भी पछाड़ दिया है. ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन ने 143.63 करोड़ की कमाई की है. वहीं मिर्जापुर ने 143.75 करोड़ कमा लिए हैं.

2026 की टॉप हाइएस्ट हिंदी फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ नंबर वन पर है. फिल्म ने 1186.32 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे नबंर पर ‘बॉर्डर 2’ है. इस फिल्म ने 362.76 करोड़ कमाए. तीसरे नंबर पर ‘भूत बंगला’ है. फिल्म ने 199.23 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नबंर पर ‘धमाल 4’ है. फिल्म ने 177.92 करोड़ की कमाई की. पांचवें नबंर पर ‘आवारापन 2’ है. इस फिल्म ने 156.01 करोड़ कमाए. ‘हनुमान अंश’ ने छठे नंबर पर जगह बनाई है. इस फिल्म ने 153.13 करोड़ कमा लिए हैं. सातवें पर ‘मिर्जापुर’ और आठवें पर ‘टॉक्सिक’ हैं. नौवें नंबर पर ‘वेलकम टू द जंगल’ है. फिल्म ने 137.93 करोड़ कमाए. दसवें पर ‘कॉकटेल 2’ है. फिल्म ने 104.53 करोड़ का बिजनेस किया.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र, रवि किशन जैसे स्टार्स हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *